{"_id":"64160cd18ae7d8f72f0e6218","slug":"shooting-during-miami-beach-spring-break-in-florida-us-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miami Shooting: अमेरिका के मियामी में भीड़भाड़ वाले बीच पर गोलीबारी, एक की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Miami Shooting: अमेरिका के मियामी में भीड़भाड़ वाले बीच पर गोलीबारी, एक की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
Sun, 19 Mar 2023 01:36 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:36 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के समय सैकड़ों लोग मियामी बीच पर स्प्रिंग ब्रेक मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
मियामी शूटिंग
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा में भीड़भाड़ वाले मियामी बीच पर गोलीबारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्प्रिंग ब्रेक (वसंत ऋतु की शुरुआत और ईस्टर पर विश्वविद्यालयों और स्कूलों में होने वाली छुट्टी) के मौके पर पर लोगों की भीड़ के बीच गोलियां चलीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
मियामी बीच पुलिस ने ट्वीट किया कि शुक्रवार रात दो लोगों को गोली मार दी गई। गोलीबारी की घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पकड़ा गया संदिग्ध शूटर है या नहीं। पुलिस ने यह भी कहा कि मौके से तीन गन बरामद की गईं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि सैकड़ों लोग स्प्रिंग ब्रेक मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। पीड़ितों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन