फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting at University of Nevada Las Vegas US World News Updates

US Shooting: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी, तीन की मौत, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर ढेर

Thu, 07 Dec 2023 03:29 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 07 Dec 2023 03:29 AM IST
सार

लास वेगास में नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लास वेगास पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर मारा गया। 

विज्ञापन
shooting at University of Nevada Las Vegas US World News Updates
अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के लास वेगास शहर स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है। लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौत हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया। वहीं, वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुई, जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। हालांकि, तत्काल पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक पोस्ट में छात्रों से क्षेत्र खाली करने का आग्रह किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैंपस में अब कोई और खतरा नहीं है। कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। जांच जारी है। फिलहाल गोलीबारी की घटना के मकसद के बारे में कोई जानकारी सामने  नहीं आई है।  

विज्ञापन

चीन की बीआरआई परियोजना से बाहर हुआ इटली
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट व रोड पहल (बीआरआई) से इटली अब आधिकारिक तौर पर बाहर हो गया है। दोनों सरकारों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई महीनों के पशोपेश के बाद आखिर बुधवार को इटली सरकार ने आधिकारिक तौर पर चीनी सरकार को बीआरआई से बाहर होने की सूचना दे दी है। 2019 में इटली इस कार्यक्रम में शामिल होने वाला पहला और अब तक का एकमात्र पश्चिमी देश बना था, जिसने अमेरिका की चिंताओं को खारिज करते हुए चीन का साथ देने का फैसला किया था। जी-7 समूह से भी वह अकेला देश था जो इस परियोजना से जुड़ा था। हालांकि, पीएम जोर्जिया मेलोनी ने पिछले साल पद संभाला, तो उन्होंने कहा कि वह इटली को इससे बाहर करने की इच्छुक हैं, क्योंकि इससे इटली को कोई लाभ नहीं मिला है।  

नवीनीकरण से इन्कार
2019 में किया गया समझौता मार्च 2024 में समाप्त हो रहा है। अगर दोनों से कोई एक पक्ष इसे खत्म करने की सूचना नहीं देता है, तो स्वचालित रूप से यह नवीनीकृत हो जाएगा। इटली सरकार के एक सूत्र के मुताबिक बीजिंग को हाल में ही इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है, जिसमें चीनी सरकार को सूचित किया गया है कि इटली समझौते का नवीनीकरण नहीं करेगा।

नवंबर लगातार छठा गर्म माह, 2023 सबसे ज्यादा तपा
कॉप-28 में यूरोपीय जलवायु निकाय की गणना के मुताबिक, इस वर्ष नवंबर में लगातार छठे माह धरती पर गर्मी का नया रिकॉर्ड बना और गर्मी में सबसे गर्म शरद ऋतु भी शामिल रही। साल के खत्म होने में सिर्फ एक माह शेष है और यह साल सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने बुधवार तड़के घोषणा की कि नवंबर पिछले साल के सबसे गर्म नवंबर की तुलना में लगभग एक तिहाई डिग्री सेल्सियस (0.57 डिग्री फारेनहाइट) अधिक गर्म था। उपनिदेशक सामंथा बर्गेस ने कहा, नवंबर में औसत तापमान 14.22 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले 30 वर्षों के औसत से 0.85 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म है।

सीमा के करीब पहुंचा तापमान
कॉपरनिकस के वैज्ञानिकों ने गणना की है कि यह साल पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में अब तक 1.46 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा है, जो कि 2016 के पिछले सबसे गर्म वर्ष की तुलना में लगभग 7 डिग्री अधिक गर्म तापमान है। यह जलवायु परिवर्तन के लिए  निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है। कॉपरनिकस की गणना के अनुसार, इस साल की उत्तरी शरद ऋतु भी दुनिया की अब तक की सबसे गर्म शरद ऋतु है।
विज्ञापन

अमृता शेरगिल के लाहौर स्थित घर को संग्रहालय बनाएगा हंगरी
पाकिस्तान में हंगरी के राजदूत ने कहा कि अमृता शेरगिल के लाहौर स्थित घर को हंगरी सरकार संग्रहालय बनाना चाहती है। हंगरी-भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल के घर को लाहौर में गंगा राम हवेली के तौर पर जाना जाता है। मंगलवार को उनकी 82वीं पुण्यतिथि पर पंजाब यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन के सहयोग से हंगरी दूतावास ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदर्शनी लगाई।

ऑस्ट्रेलिया में कार हादसा, भारतीय की मौत, शव भारत लाने की मांग
ऑस्ट्रेलिया में भीषण कार हादसे में 26 वर्षीय भारतीय खुशदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने उसके पार्थिव शरीर को भारत में उसके माता-पिता के पास पहुंचाने के लिए मदद की अपील की है। सिंह की कार सोमवार रात पार्मस रोड से गुजरते वक्त डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटी। सिंह की पत्नी जपनीत कौर छात्रा हैं और गत वर्ष ही यहां आईं थीं।

टाइम मैग्जीन ने टेलर स्विफ्ट को चुना पर्सन ऑफ द ईयर
टाइम मैग्जीन ने बुधवार को अमेरिकी पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट को पर्सन ऑफ द ईयर चुना। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट ने सीमाओं को पार करने और प्रकाश का स्रोत बनने का एक रास्ता ढूंढ लिया। स्विफ्ट एक दुर्लभ व्यक्ति हैं जो अपनी कहानी की लेखिका और नायक दोनों है। स्विफ्ट ने साल 2023 में जो हासिल किया, उसमें से बहुत कुछ कल्पना से भी परे है।

भारत की मीरा चंद को सिंगापुर का प्रतिष्ठित कला सम्मान
भारतीय मूल की उपन्यासकार मीरा चंद को उनकी कलात्मक गतिविधियों के लिए में सिंगापुर के सबसे प्रतिष्ठित कला पुरस्कार कल्चरल मेडलियन से सम्मानित किया गया है। स्विस-भारतीय माता-पिता की संतान मीरा चंद 1997 में हो मिनफोंग के बाद मेडेलियन से सम्मानित होने वाली अंग्रेजी भाषा की पहली महिला लेखिका हैं। 81 वर्षीय मीरा की शिक्षा ब्रिटेन में हुई और लेखन भारत में शुरू हुआ, जहां वे 5 वर्ष तक रहीं। इस दौरान मिले अनुभव को उन्होंने जीवन बदलने वाला बताया।  

ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री ने दिया इस्तीफा 
ब्रिटेन में पीएम ऋषि सुनक के सहयोगी और आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने अवैध प्रवासियों को देश से वापस भेजने की सरकार की रवांडा नीति पर ‘गहरी असहमति’ जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। सुनक मंत्रिमंडल में पीएम के करीबी जेनरिक ने कहा, उन्होंने महसूस किया कि पीएम व गृह मंत्री द्वारा प्रस्तुत विधेयक कानूनी चुनौतियां खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है। सुनक ने उनके इस्तीफे पर कहा कि वह ‘निराश’ हैं लेकिन पद छोड़ने का उनका तर्क ‘स्थिति की बुनियादी गलतफहमी पर आधारित’ है। जेनरिक ने निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में प्रश्नकाल के बाद ‘एक्स’ पर कहा, बेहद दुख के साथ मैंने आव्रजन मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को दे दिया है। सरकार की नीति को लेकर जब मेरी इतनी गहरी असहमति है तो मैं अपने पद पर नहीं बने रह सकता। जेनरिक ने कहा कि इंग्लिश चैनल को पार करने वाली छोटी नौकाएं देश को अनजाने में नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में सरकार को राष्ट्रीय हितों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अत्यधिक विवादित बयानों से ऊपर रखने की जरूरत है। 

नेपाली नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती कराने के आरोप में 12 गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने रूसी सेना में भर्ती के लिए नेपाली नागरिकों को अवैध रूप से रूस भेजने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह गिरोह रूसी सेना में भर्ती कराने के लिए विजिट वीजा और अन्य दस्तावेजों की व्यवस्था करने के लिए प्रति व्यक्ति लाखों रुपये लेता था। सूत्रों ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में छह नेपाली नागरिकों की मौत के नेपाल पुलिस मानव तस्करी की संभावित घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed