फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan will be the next president of the UAE

New President of UAE : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के नए राष्ट्रपति चुने गए, शेख खलीफा के निधन से रिक्त हुआ था पद

Sat, 14 May 2022 03:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 May 2022 03:12 PM IST
सार

यूएई की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना। राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के शुक्रवार को निधन से यह पद रिक्त हुआ था। 

विज्ञापन
Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan will be the next president of the UAE
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान - फोटो : ANI

विस्तार

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति होंगे। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 61 वर्षीय नेता देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के शुक्रवार को निधन से यह पद रिक्त हुआ था। अमीरात समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि यूएई की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना है। परिषद की शनिवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद की अध्यक्षता में अबू धाबी के अल-मुशरिफ पैलेस में एक बैठक हुई। उसमें नया राष्ट्रपति चुना गया। दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को बधाई दी है। 
विज्ञापन


यूएई में 40 दिन का राजकीय शोक
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन पर दुख व्यक्त करते हुए देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है।  इसके अलावा सभी मंत्रालयों और प्राइवेट सेक्टर में तीन दिन तक कामकाज बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में आज शोक रखा गया
शेख खलीफा के सम्मान में आज भारत में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। मनोरंजन का भी कोई सरकारी कार्यक्रम आज नहीं होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाहयान 73 साल के थे।  शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।


यूएई जाएंगे वेंकैया नायडू
यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के दुखद निधन पर भारत सरकार की ओर से यूएई नेतृत्व के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 15 मई को यूएई का दौरा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed