फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina says American MP proposal for merger of rakhine province in Bangladesh is cruel

शेख हसीना ने रखाइन का बांग्लादेश में विलय के अमेरिकी सांसद के प्रस्ताव को बताया ‘क्रूर’ 

Tue, 09 Jul 2019 03:15 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sheikh Hasina says American MP proposal for merger of rakhine province in Bangladesh is cruel
रोहिंग्या मुसलमान (फाइल)

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अमेरिका के एक सांसद के उस प्रस्ताव को ‘क्रूर’ कहकर उसकी आलोचना की है जिसमें म्यामांर के अशांत रखाइन प्रांत को बांग्लादेश में शामिल कर लेने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


यह प्रस्ताव एशिया प्रशांत क्षेत्र पर उप समिति के अध्यक्ष और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ब्रैडली शेरमैन ने दक्षिण एशिया के लिये विदेश मंत्रालय के बजट पर सुनवाई के दौरान दिया था। अमेरिकी कांग्रेस में 13 जून को एक प्रस्ताव पेश किया गया था जिसमें म्यामांर के रखाइन प्रांत को बांग्लादेश में मिलाने की मांग की गई थी, क्योंकि लाखों सताए गए रोहिंग्या म्यामांर से भाग गए हैं और पड़ोसी देश के चटगांव में उन्होंने शरण ले रखी है। हसीना की यह टिप्पणी उसी संदर्भ में आई है। 

विज्ञापन

म्यामांर की संप्रभुता का सम्मान

ढाका में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाराज दिख रहीं हसीना ने शेरमैन को अतीत में अपने देश के गृह युद्ध की याद दिलाई और कहा कि बांग्लादेश ऐसा कुछ नहीं करेगा, जो क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश म्यामांर की संप्रभुता का सम्मान करता है क्योंकि रखाइन उसके भूभाग का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपने 54000 वर्ग किलोमीटर के भूभाग से खुश है। बांग्लादेश सिर्फ रोहिंग्याओं की उनके अपने देश में सुरक्षित वापसी चाहता है। उन्होंने इस प्रस्ताव को ‘क्रूर’ बताया और इसकी जगह शेरमैन से रोहिंग्याओं की उनके देश में सुरक्षित वापसी के लिये अभियान चलाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed