फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shave or face strict disciplinary action US correctional agency issues discriminatory order

California: शेव करें या सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे, CDCR ने जारी किया भेदभावपूर्ण आदेश

Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
सार

कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस एंड रिहैबिलिटेशन (सीडीसीआर) ने यह आदेश एक फरवरी को जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि सीडीसीआर स्टाफ के सभी सदस्यों को चेहरे के बालों को शेव करना आवश्यक है, भले ही उनके पास इसे रखने के लिए कोई भी कारण हो।

विज्ञापन
Shave or face strict disciplinary action US correctional agency issues discriminatory order
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में कानून प्रवर्तन एजेंसी के सभी कर्मचारियों को अपनी दाढ़ी हटवानी होगी, भले ही उनके पास इसे रखने के लिए कोई भी धार्मिक या चिकित्सकीय कारण क्यों न हो। कैलिफोर्निया के डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस एंड रिहैबिलिटेशन (सीडीसीआर) ने अपने हालिया आदेश में यह कहा है। वहीं, नागरिकों के हितों के लिए काम करने वाले संगठनों और कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि इसके जरिए सिखों और अश्वेत अमेरिकियों जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एक फरवरी को जारी किया गया आदेश 
कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस एंड रिहैबिलिटेशन (सीडीसीआर) ने यह आदेश एक फरवरी को जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि सीडीसीआर स्टाफ के सभी सदस्यों को चेहरे के बालों को शेव करना आवश्यक है, भले ही उनके पास इसे रखने के लिए कोई भी कारण हो। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीसीआर के एक अधिकारी ने आदेश के बारे में बताते हुए कहा कि नीति में बदलाव को विभाग के कोविड-19 सुरक्षा उपायों के अनुपालन की बाबत दाढ़ी हटाने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन


अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और सिख गठबंधन कर रहा विरोध
उत्तरी कैलिफोर्निया के अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और सिख गठबंधन इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये नई नीति सिख और अश्वैत अमेरिकियों जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को असमान रूप से निशाना बनाने के लिए लाई गई है। सिख गठबंधन की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार हरसिमरन कौर ने इसके बारे में कहा कि "उन्होंने इस व्यापक नीति को लागू किया है कि सभी अधिकारियों को एन-95 पहनने के लिए दाढ़ी बनानी होगी, लेकिन हम जानते हैं कि वैकल्पिक श्वासयंत्र हैं जिन्हें लगातर दाढ़ी वाले लोग अपना काम कर सकते हैं। हमें लगता है कि दाढ़ी वाले लोगों के नागरिक अधिकारों का हनन करने का एक तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed