फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahbaz scared of Operation Sindoor, PAK is requesting third party mediation for talks with India

Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए शहबाज, भारत से वार्ता के लिए PAK तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की लगा रहा गुहार

Wed, 21 May 2025 07:46 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Wed, 21 May 2025 07:46 PM IST
सार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह से घबराया हुआ है। भारत से वार्ता के लिए पाकिस्तान लगातार तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुहार लगा रहा है। जबकि भारत ने द्विपक्षीय वार्ता पर ही जोर दिया है। 

विज्ञापन
Shahbaz scared of Operation Sindoor, PAK is requesting third party mediation for talks with India
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ घबरा गए हैं। अब वे भारत से वार्ता के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुहार लगा रहे हैं। बुधवार को शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत वार्ता प्रक्रिया में किसी तीसरे देश को शामिल करने का इच्छुक नहीं है। लेकिन मेरे हिसाब से किसी तीसरे देश में बातचीत करना अच्छा निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हमेशा कहता रहा है कि कश्मीर मुद्दा पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मामला है और इसमें किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। मगर हम चाहते हैं कि बातचीत तीसरे पक्ष के साथ हो। पाकिस्तान भारत के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत में चार मुख्य मुद्दे उठाएगा। इसमें कश्मीर, पानी, व्यापार और आतंकवाद का मुद़्दा शामिल होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर से खौफ में पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज ने कहा कि जब भी आतंकवाद पर चर्चा होगी, वह दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों द्वारा की जाएगी। शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान इस्राइल ने भारत का व्यापक समर्थन किया। पाकिस्तानी पीएम दहशत में यह भी बोले कि युद्ध से केवल एक पक्ष की जीत और दूसरे की हार होती है। केवल स्थायी शांति ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी दे सकती है।

शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान और भारत शांति की स्थिति में लौट आए हैं, क्योंकि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ युद्ध विराम में अहम भूमिका निभाई। चीन, तुर्किये और अन्य मित्र देशों ने पाकिस्तान का पुरजोर समर्थन किया।


झूठे आरोप लगाए
शहबाज शरीफ ने भारत पर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत की खुफिया एजेंसियां प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की मदद कर रही हैं। उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद भीड़ ने गृह मंत्री के घर में लगाई आग; सिंध में नहीं रुक रही हिंसा

असीम की पदोन्नति का फैसला मेरा था
शहबाज शरीफ ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने का फैसला उनका था। वे ऐसे महत्वपूर्ण फैसलों पर अपने बड़े भाई और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ से सलाह लेते हैं। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को रोकने में असीम मुनीर बुरी तरह से विफल रहे थे। बुरी तरह भारत से मात खाने के बाद मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर झूठ फैलाया था। मुनीर के झूठे प्रोपेगेंडा से खुश होकर पाकिस्तान की सरकार ने उन्हें तोहफे के तौर पर  फील्ड मार्शल का पद दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed