शहबाज बने PML-N अध्यक्ष: मरियम संभालेंगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; जल्द पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ!
शहबाज शरीफ ने 2018 में पार्टी की बागडोर अपने हाथों में ली थी। क्योंकि उनके भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने से रोक दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की राजनीति में आये दिन नए-नए बदलाव हो रहे हैं। पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव हुए हैं। शुक्रवार को पीएमएल-एन जनरल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने बड़े भाई और पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ से लंदन से पाकिस्तान लौटने और आम चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री पद संभालने का आग्रह किया है। शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय आम परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए 71 वर्षीय शहबाज ने संकेत दिया कि नवाज शरीफ जल्द ही देश लौटेंगे।
इन लोगों को मिले यह नए पद
शुक्रवार को हुई जनरल काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। जबकि, अहसान इकबाल महासचिव के रूप में नियुक्त हुए हैं। मरियम औरंगजेब सूचना सचिव, अताउल्लाह तरार उप सचिव तो और इशाक डार वित्त और विदेश सचिव के रूप में नियुक्त हुए हैं। पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया, जो पार्टी में एकता का संदेश देता है।
नवाज शरीफ का पार्टी-सरकार में अहम किरदार
शहबाज शरीफ ने 2018 में पार्टी की बागडोर अपने हाथों में ली थी। क्योंकि उनके भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने से रोक दिया था। नवाज 2019 से लंदन में ही रह रहे हैं। वह इलाज के लिए वहां गए थे, तब से वहीं बसे हुए हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों की मानें तो आज भी फैसले नवाज शरीफ की सहमति से ही होते हैं। नवाज ही आज भी सरकार में शीर्ष नियुक्तियां करते हैं। इसी वजह से पिछले साल सत्ता में आने के बाद इस्माइल की जगह इशाक को वित्त मंत्री बनाया गया था।
वित्त मंत्री की तारीफ
शहबाज ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वह अपने बड़े भाई के सैनिक बनकर काम करना चाहते हैं। नवाज चुनाव से पहले वापस आ जाएंगे। उनके आने के बाद राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रें में बदलाव आएगा। शहबाज शरीफ ने देश में आए आर्थिक संकट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए इशाक डार की भी सराहना की। मरियम नवाज ने कहा कि शहबाज अपने भाई से बिना पूछे कोई फैसले नहीं लेते है। नौ मई को हुई हिंसा के लिए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।