फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shaadi.com is being criticized for caste based discrimination in Britain

ब्रिटेन: जाति आधारित भेदभाव को लेकर शादी डॉट कॉम की हो रही आलोचना

Sun, 02 Feb 2020 09:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 02 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Shaadi.com is being criticized for caste based discrimination in Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की एक प्रमुख वैवाहिक साइट शादी डॉट कॉम पर अनुसूचित जाति से कथित भेदभाव को लेकर ब्रिटेन में विवाद खड़ा हो गया है। यह वेबसाइट ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों के लिए अपना जीवनसाथी तलाशने का सबसे बड़ा माध्यम है। उस पर एससी समुदाय से भेदभाव का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


संडे टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार ऊंची जाति के किसी व्यक्ति की प्रोफाइल पर अनुसूचित जाति के रिश्तों का विकल्प तब तक नहीं आता, जब तक कि वह अन्य सभी जातियों का विकल्प नहीं चुनता है। हालांकि, शादी डॉट कॉम ने जाति-आधारित भेदभाव से इनकार किया है क्योंकि इसकी ‘सेटिंग’ (समुदाय के लिए) भेदभावपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन


एक वकील ने चेतावनी दी है कि इससे ब्रिटेन के समानता कानून का संभावित उल्लंघन हो सकता है। भारत में जातिगत भेदभाव गैरकानूनी है। ब्रिटेन में, समानता अधिनियम 2010 नस्ल और अन्य विशेषताओं के आधार पर भेदभाव को रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के प्रवक्ता ने अखबार से कहा, हम किसी कानून का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह मंच समुदाय या नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं करता और प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मुहैया कराता है, भले ही उसका नस्ल या समुदाय कुछ भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed