फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several people were injured after a vehicle rammed into pedestrians in northern Israel

Israel: इस्राइल में पैदल चल रहे लोगों को कार ने रौंदा, 10 लोग घायल, मुठभेड़ में आतंकी ढेर

Thu, 27 Feb 2025 08:45 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 08:45 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कर्कुर जंक्शन के पास कार से हमला करने वाले आतंकवादी को मार गिराया गया है। बयान में बताया गया है कि अपराधी जेनिन का 53 वर्षीय फिलिस्तीनी नागरिक था

विज्ञापन
several people were injured after a vehicle rammed into pedestrians in northern Israel
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @NOPDNews

विस्तार

इस्राइल के उत्तरी शहर हाइफा में गुरुवार को आंतकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फलिस्तीनी शख्स ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों के उपर कार चढ़ा दी। घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:18 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को मार गिराया है। 
विज्ञापन


इजरायल पुलिस ने की ओर से जारी बयान में कहा गया है, करकुर बस स्टैंड पर यात्री इंतजार कर रहे थे। तभी वहां तेज रफ्तार में आए एक वाहन ने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।  इजरायल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा अधिकारी मैगन डेविड ने कहा कि उनकी टीम घटनास्थल पर 10 लोगों को इलाज कर रही है, जिनमें से एक शख्स की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मौके से भाग रहे आतंकी का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान उसने दो पुलिस अधिकारियों के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि करकुर जंक्शन के पास कार से हमला करने वाले आतंकवादी को मार गिराया गया है। बयान में बताया गया है कि अपराधी जेनिन का 53 वर्षीय फिलिस्तीनी नागरिक था, जो एक अरब इस्राइली महिला से शादी करके बिना परमिट के इस्राइल में रह रहा था। वह इजरायल में रह रहा था और उसका कोई पिछला आपराधिक या सुरक्षा रिकॉर्ड नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed