{"_id":"689db7fbcac98c92f90e5474","slug":"several-migrants-refugees-dead-in-shipwreck-off-italy-s-lampedusa-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boat Capasized: इटली के लैम्पेडुसा तट के पास नाव पलटी, 27 प्रवासियों की मौत; 35 लोग अब भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Boat Capasized: इटली के लैम्पेडुसा तट के पास नाव पलटी, 27 प्रवासियों की मौत; 35 लोग अब भी लापता
Thu, 14 Aug 2025 03:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लैम्पेडुसा (इटली)

Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:48 PM IST
सार
Boat Capasized: लीबिया से रवाना हुई नाव इटली के लैम्पेडुसा द्वीप के पास पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। नाव में 95 लोग सवार थे। इनमें से 60 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
भूमध्यसागर मार्ग पर नाव पलटी
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली के लैम्पेडुसा द्वीप के पास गुरुवार को एक नाव हादसे में 27 प्रवासियों और शरणार्थियों की मौत हो गई। हादसा भूमध्य सागर मार्ग पर हुआ। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी (यूएनएचसीआर) एजेंसी ने यह जानकारी दी।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि साल 2025 में अब तक भूमध्यसागर मार्ग में 700 से ज्यादा प्रवासी और शरणार्थी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए समुद्र में बचाव अभियान, सुरक्षा मार्गों की व्यवस्था, गंतव्य वाले देशों को मदद और मूल कारणों को दूर करने जैसे सभी प्रयासों को और मजबूत करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को जहां होगी ट्रंप-पुतिन की बैठक, उस अलास्का की क्या कहानी; रूस से अमेरिका के हाथ कैसे आया?
विज्ञापन
ग्रांदी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, लैम्पेडुसा के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है। साल 2025 में अब तक 700 से ज्या प्रवासियों की मौत हो चुकी है। अब हर स्तर पर प्रतिक्रिया को मजबूत करना जरूरी है, चाहे वह समुद्र में बचाव हो, कानूनी रास्ते हों या मूल कारणों को सुलझाना।
भूमध्यसागर मार्ग पर इस साल 675 मौतें
यूएनएचसीआर इटली के संचार अधिकारी के मुताबिक, एजेंसी हादसे में बचे लोगों की मदद कर रही है। करीब इतने ही लोग अब भी लापता हैं। लैम्पेडुसा के पास एक और दर्दनाक हादसे से हम बेहद निराश हैं। यूएनएचसीआर अब जीवित बचे लोगों को मदद दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक भूमध्यसागर मार्ग में 675 मौतें दर्ज की गई हैं और इस वजह से कानूनी और सुरक्षित रास्तों को मजबूत किया जाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: न्यू मैक्सिको के ग्रामीण इलाकों में आपातकाल लागू, अपराध-नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए फैसला
लीबिया से दो नावों में सवार हुए थे लोग
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन कार्यालय (आईएमओ) के प्रवक्ता फ्लाविदो डी जियाकोमो ने इस हादसे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि करीब 95 लोग लीबिया से दो नावों से रवाना हुए थे। इनमें से एक नाव में पानी भरने लगा, जिसके बाद सभी लोग दूसरी नाव में सवार हो गए। लेकिन ज्यादा लोगों के कारण वह नाव भी पलट गई।
60 लोगों को बचाया गया, 35 अब भी लापता
उन्होंने एक्स पर लिखा, लैम्पेडुसा के पास दर्दनाक नाव हादसा हुआ। करीब 95 लोग लीबिया से दो नावों में रवाना हुए थे। एक नाव में पानी भरने लगा, तो सभी लोग दूसरी नाव पर चढ़ गए, जो अधिक भीड़ के कारण पलट गई। जियाकामो ने बताया कि अब तक 60 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन करीब 35 लोग अब भी लापता हैं या मारे गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन