फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   State of emergency imposed in rural areas of New Mexico, decision to stop crime-drug trafficking

New Mexico: न्यू मैक्सिको के ग्रामीण इलाकों में आपातकाल लागू, अपराध-नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए फैसला

Thu, 14 Aug 2025 08:20 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सांता फे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सांता फे Published by: बशु जैन Updated Thu, 14 Aug 2025 08:20 AM IST
सार

रियो अरिबा काउंटी क्षेत्र सांता फे से 40 किमी उत्तर में स्थित एस्पानोला शहर से लेकर कोलोराडो राज्य की सीमा तक फैला हुआ है। यहां लंबे समय से ओपिओइड के उपयोग और नशीली दवाओं के अधिक मात्रा में सेवन से होने वाली मृत्यु दर अधिक है। यहां अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बेघर लोगों के लिए शिविर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
State of emergency imposed in rural areas of New Mexico, decision to stop crime-drug trafficking
गर्वनर मिशेल लुजान ग्रिशाम - फोटो : एक्स/@Michelle4NM

विस्तार

न्यू मैक्सिको के गर्वनर ने अपराध और नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए कड़ा कदम उठाया है। गर्वनर ने अमेरिका के प्यूब्लो समुदायों सहित उत्तरी न्यू मैक्सिको के एक हिस्से में आपातकाल घोषित कर दिया है।  
विज्ञापन


रियो अरिबा काउंटी में गर्वनर मिशेल लुजान ग्रिशाम के आपातकाल की घोषणा के बाद स्थानीय सरकारों और जनजातीय अधिकारियों ने हिंसक अपराध के साथ-साथ अवैध ड्रग्स से जुड़े अन्य अपराधों के खिलाफ सुदृढीकरण की मांग की और इसके लिए 750,000 अमेरिकी डॉलर उपलब्ध हो गए हैं। लुजान ग्रिशाम ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी से बेघर होने, पारिवारिक अस्थिरता और घातक नशीली दवाओं की अधिक खुराक लेने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे स्थानीय सरकारों और पुलिस विभागों पर अत्यधिक दबाव पड़ा है। 
विज्ञापन


रियो अरिबा काउंटी क्षेत्र सांता फे से 40 किमी उत्तर में स्थित एस्पानोला शहर से लेकर कोलोराडो राज्य की सीमा तक फैला हुआ है। यहां लंबे समय से ओपिओइड के उपयोग और नशीली दवाओं के अधिक मात्रा में सेवन से होने वाली मृत्यु दर अधिक है। यहां अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बेघर लोगों के लिए शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में अल्बुकर्क में घोषित किया था आपातकाल
इससे पहले अप्रैल में लुजान ग्रिशाम ने न्यू मैक्सिको के सबसे बड़े शहर अल्बुकर्क में आपातकाल की स्थिति घोषित करते हुए कहा था कि अल्बुकर्क में अपराध में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण न्यू मैक्सिको नेशनल गार्ड की मदद की आवश्यकता है। हालांकि रियो अरिबा काउंटी में तत्काल सैन्य तैनाती के लिए कोई आह्वान नहीं किया गया है। जबकि नई आपातकालीन घोषणा के तहत अधिकारियों को नेशनल गार्ड को बुलाने की अनुमति दी गई है।


सांता क्लारा के जनजातीय गर्वनर ने की थी अपील 
सांता क्लारा पुएब्लो के जनजातीय गवर्नर ने राज्य से अपील की कि वह समुदाय में फेंटेनाइल, अल्कोहल के उपयोग और दुरुपयोग से उत्पन्न बढ़ते सार्वजनिक सुरक्षा संकट का समाधान करे। सांता क्लारा के गवर्नर जेम्स नारंजो ने जुलाई में लुजान ग्रिशम को लिखे एक पत्र में कहा था कि प्यूब्लो समुदाय ने इस संकट से निपटने के लिए और उन प्यूब्लो बच्चों की रक्षा के लिए हजारों डॉलर खर्च किए हैं जो अपने माता-पिता या अभिभावक की लत से सीधे और नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हम कोई अलग-थलग समुदाय नहीं हैं और फेंटेनाइल/शराब के दुरुपयोग, बढ़ते अपराध और बढ़ती बेघरता के कारण और प्रभाव व्यापक समुदाय तक फैले हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed