फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed, injured after van plunges into gorge in northwest Pakistan

पाकिस्तान में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी वैन, 11 की मौत, कई घायल; शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग

Mon, 11 May 2026 02:28 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 May 2026 02:28 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक दसड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी वैन स्वात जिले के मलम जब्बा इलाके में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Several killed, injured after van plunges into gorge in northwest Pakistan
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 11 लोग मारे गए। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। येलोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थे, तभी उनका वाहन गहरी खाई में जा गिरा। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
कहां हुआ हादसा और कितने लोग मारे गए?
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले के एक मशहूर पर्यटन स्थल मलम जब्बा में हुआ। रेस्क्यू 112 के मुताबिक, हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए। मृतकों में दूल्हे की मां भी शामिल है।  अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वैन गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कठपुतली शासक चला रहे पाकिस्तान', JSMM प्रमुख ने पाकिस्तानी आवाम और दुनिया को बताई सेना की असलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने खुद शुरू किया बचाव अभियान
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था। बाद में मेडिकल टीम और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को सैदू शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी और कठिन रास्तों की वजह से इस क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य करना काफी मुश्किल होता है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत
इससे एक दिन पहले इसी प्रांत के बन्नू जिले में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ। आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरी अपनी गाड़ी फतेह खेल पुलिस चेकपोस्ट पर टकराई। इस जोरदार धमाके में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हुई और तीन अन्य जवान घायल हुए। बाद में अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की।

धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस चेकपोस्ट पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। बन्नू के डीआईजी सज्जाद खान ने बताया कि विस्फोट से भारी तबाही हुई और कई जवान मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल ने रात भर चले अभियान के बाद मलबे से तीन पुलिस अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीआईजी ने जाकर उनके इलाज का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed