{"_id":"641438bdd59387696b079303","slug":"several-killed-and-injured-in-fire-in-pakistan-s-khyber-pakhtunkhwa-province-news-and-updates-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में घर में आग लगने से 10 की मौत, परिवारवालों पर गिर गई जलती छत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में घर में आग लगने से 10 की मौत, परिवारवालों पर गिर गई जलती छत
Fri, 17 Mar 2023 03:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:24 PM IST
सार
खैबर पख्तूनख्वा के इस पहाड़ी इलाके में अधिकतर घर लकड़ी के बने होते हैं, जो कि आग लगने की घटना में पूरी तरह तबाह हो सकते हैं।
विज्ञापन
मकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। राहत-बचाव कर्मियों ने बताया कि घर की छत में आग लगी थी, जिसके बाद छत टूटकर परिवार के लोगों पर गिर गई। यह घटना प्रांत के कोशिस्तान जिले के सेरी पट्टन इलाके में हुई। आग के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।
इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जलते घर से निकाल लिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार से हैं। गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा के इस पहाड़ी इलाके में अधिकतर घर लकड़ी के बने होते हैं, जो कि आग लगने की घटना में पूरी तरह तबाह हो सकते हैं। केपीके के गवर्नर गुलाम अली और कार्यकारी मुख्यमंत्री आजम खान ने घटना पर दुख जताया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।