फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed after gunmen attack on party in Mexico World News in Hindi

World News: मेक्सिको में बंदूकधारियों ने पार्टी में की फायरिंग, छह की मौत; पूर्व PTI नेता फवाद चौधरी को राहत

Sat, 30 Dec 2023 03:18 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Dec 2023 03:18 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि हमला करने के बाद बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया। हमले में भाग लेने वाला एक अन्य बंदूकधारी पहले से ही पार्टी में था।

विज्ञापन
several killed after gunmen attack on party in Mexico World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार को तीन बंदूकधारी एक पार्टी में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में से दो किशोर और घायलों में से पांच बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हमला करने के बाद बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया। हमले में भाग लेने वाला एक अन्य बंदूकधारी पहले से ही पार्टी में था।

विज्ञापन

लाहौर हाईकोर्ट से पूर्व पीटीआई नेता फवाद चौधरी को राहत
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व नेता फवाद चौधरी को लाहौर हाईकोर्ट से राहत मिली है। पाक मीडिया के मुताबिक, हाईकोर्ट ने पूर्व संघीय मंत्री चौधरी के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) के उस आदेश को निलंबित कर दिया है, जिसमें उन्हें नामी अपराधी घोषित किया गया था। न्यायमूर्ति अली बकर नजफी की अगुवाई वाली दो सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को एटीसी अदालत के आदेश के खिलाफ चौधरी की याचिका पर सुनवाई की। फवाद चौधरी के वकील ने सुनवाई के दौरान दलील दी कि रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने इस आपत्ति का हवाला देते हुए उनके मुवक्किल के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया था कि पूर्व मंत्री को अपराधी घोषित किया गया था। वकील ने कहा कि फवाद चौधरी को अदियाला जेल में कैद किया गया था और इसके बावजूद आतंकवाद विरोधी अदालत ने उन्हें नामी अपराधी घोषित कर दिया। वकील ने यह भी तर्क दिया कि एटीसी के आदेश तथ्यों के विपरीत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने नौसेना कमांडर जुन को नियुक्त किया नया रक्षा मंत्री
जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के 2 माह बाद चीन ने शुक्रवार को नौसेना कमांडर जनरल डोंग जुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया। अक्तूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि होने के बाद डोंग जुन की नियुक्ति को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंजूरी दे दी है।  

विज्ञापन

भारतीय मूल के उद्यमी फिरदौस को कनाडा का सर्वोच्च सम्मान
भारत में जन्मे उद्यमी, विचारक फिरदौस खरास को सामाजिक बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ के एक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके लिए 2023 नियुक्तियों की वार्षिक सूची कनाडाई गवर्नर जनरल मैरी साइमन ने जारी की। 

गुप्त मिशन पर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष विमान
अमेरिकी सेना का एक्स-37बी अंतरिक्ष विमान एक और गुप्त मिशन के लिए रवाना हो गया है। यह मिशन अगले कुछ वर्ष चलेगा। पिछले कुछ मिशन की तरह ही छोटे स्पेस शटल जैसा दिखने वाला यह विमान कई खुफिया मिशन को अंजाम देगा। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं है। विमान निर्धारित समय से 2 हफ्ते देरी से रवाना हुआ।

भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीलंकाई पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत
श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। झा ने पिछले सप्ताह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उच्चायुक्त ने गुणवर्धने से बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि बौद्ध धर्म के जरिये सदियों पुराने संबंध दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी संबंध के केंद्र में हैं। 

दुनिया की जनसंख्या इस साल सात करोड़ 50 लाख बढ़ी
विश्व की आबादी 7.50 करोड़ बढ़ी है और 1 जनवरी को कुल वैश्विक आबादी आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष दुनियाभर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही। वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है। अमेरिकी आबादी की वृद्धि दर पिछले वर्ष 0.53 प्रतिशत थी, जो वैश्विक वृद्धि दर से आधी है।
विकास दर 7.3% तक पहुंचना मुश्किल...
सबसे धीमी गति से बढ़ने वाला दशक 1930 में महामंदी के बाद का रहा है। उस वक्त विकास दर 7.3% थी। विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा,  महामारी के बाद विकास में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन 7.3%तक पहुंचना मुश्किल है।

श्रीलंका में भारतवंशियों के योगदान पर आज डाक टिकट जारी करेंगे नड्डा
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा श्रीलंका में बुनियादी ढांचे में भारतीय मूल के तमिलों के योगदान को मान्यता देने के लिए शनिवार को स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा, अंग्रेजों ने उद्योग और अन्य बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए भारतीयों को श्रीलंका भेजा था। तमिलों के श्रीलंका आगमन के 200 साल बाद स्मारक डाक टिकट जारी करना उनके परिश्रम की मान्यता है। उन्होंने कहा कि यह डाक टिकट श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मुख्यालय में होगा। अन्नामलाई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद से श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं।

युद्ध पर कविता सुनाने वाले रूसी कवि अर्तयोम को 7 वर्ष का कारावास
रूस द्वारा छेड़े गए यूक्रेन युद्ध के खिलाफ कविता पढ़ने के लिए रूस के जाने-माने कवि अर्तयोम करमदीन को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। मॉस्को की ट्वेर्स्कोई जिला अदालत ने करमदीन को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली अपील करने और नफरत फैलाने के आरोपों के तहत दोषी करार दिया है। उन्होंने सितंबर 2022 में युद्ध के विरोध में कविता सुनाई थी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने व कमरदीन की कविता सुनाने वाले येगो श्तोवबा को इन्हीं आरोपों में साढ़े पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। फरवरी 2022 के अंत से इस माह की शुरुआत तक युद्ध का विरोध करने के लिए रूस में 19,847 गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed