फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Iranian pilgrims killed in road crash in Iraq heading to Karbala World News in Hindi

World News: इराक में भीषण हादसे में ईरान के नौ तीर्थयात्रियों की मौत, इंडोनेशिया में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

Tue, 29 Aug 2023 04:28 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 29 Aug 2023 04:28 AM IST
सार

इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में मंगलवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन
Several Iranian pilgrims killed in road crash in Iraq heading to Karbala World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में एक बस के ट्रक से टकराने के कारण ईरान के नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। ईरान के रहने वाले ये सभी तीर्थयात्री बस के जरिए शिया मुसलमानों के पवित्र शहर कर्बला जा रहे थे। इस दौरान यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकार गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं और बच्चों सहित 31 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर हैं।

विज्ञापन


इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में मंगलवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 203 किमी उत्तर में और पृथ्वी की सतह से 516 किमी की गहराई में था। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूंकप की तीव्रता 7.1 बताई है।
विज्ञापन


फ्लोरिडा में रेस्क्यू के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 
अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार को उड़ान भरने के बाद एक चिकित्सा बचाव हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह फोर्ट लॉडरडेल के पास एक अपार्टमेंट परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार एक पैरामेडिक कैप्टन समेत दो लोगों की मौत हो गई। विमान में सवार दो अन्य लोग और अपार्टमेंट परिसर में मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ब्रोवार्ड काउंटी फायर-रेस्क्यू कैप्टन टेरीसन जैक्सन (49) और जमीन पर हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह लगभग 8:45 बजे पोम्पानो बीच एयरपार्क से उड़ान भरने के बाद परिसर की छत से टकरा गया। उन्होंने कहा कि चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में संदिग्ध हमलावर ने एक प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना के एक घंटे बाद पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की गई है और न ही हमले के पीछे का कारण बताया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पीड़ित प्रोफेसर की पहचान साझा नहीं की। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके घटना के मकसद के बारे में बताना अभी जल्दबाजी होगी।

चीन में प्रवेश के लिए कोविड जांच बुधवार से नहीं होगी जरूरी
चीन ने यात्रियों के देश में प्रवेश के लिए कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट दिखाने संबंधी अनिवार्यता बुधवार से समाप्त करने का फैसला किया है। चीन में कोविड-19 के मद्देनजर 2020 की शुरुआत से लागू प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, प्रतिबंधों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को धीमा कर दिया, जिससे यहां बेरोजगारी बढ़ गई। वहीं, अपराध में भी इजाफा हुआ। अब तक यहां आने वाले लोगों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ता था।

नेपाल में भारत के ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
घरेलू कार्गो व्यवसायों के लिए अस्वास्थ्यकर प्रतिस्पर्धा को समाप्त करने के लिए नेपाल के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को हिमालयी राष्ट्र में भारतीय मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।  एफटीटीईएन के महासचिव राजेंद्र बिक्रम ने कहा, भारतीय ट्रकों को नेपाल में मुफ्त प्रवेश मिलता है, वहीं भारत में परिचालन के दौरान उनके वाहनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने चुनौतियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने कहा, भारत से ट्रकों के प्रवेश से घरेलू मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

रूस का अमेरिकी दूतावास के पूर्व कर्मचारी पर जासूसी का आरोप
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में युद्ध और वाशिंगटन के लिए अन्य मुद्दों पर जानकारी एकत्र करने का आरोप लगाया है। रूसी समाचार एजेंसी ने एफएसबी के हवाले से कहा कि संदिग्ध रॉबर्ट शोनोव ने मॉस्को में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को देश के भर्ती अभियान और राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व सियासी असंतोष पैदा करने के तरीकों की जानकारी दी थी।

सिंगापुर में भारतवंशी को धक्का देने पर चीनी नागरिक को जेल
चीनी नागरिक और 100 से ज्यादा कंपनियों में निदेशक वांग लिन (42) को 56 वर्षीय भारतीय मूल के सुरक्षा अधिकारी प्रकाश गोविंदन दामोदरन को धक्का देने के आरोप में को छह सप्ताह जेल सुनाई गई है। धक्का देने के दौरान दामोदरन गिर गया और उसकी कलाई टूट गई। वांग लिन ने 6 नवंबर, 2021 को यूनाइटेड स्क्वायर शॉपिंग मॉल के बाहर भारतवंशी पर हमला किया था। दामोदरन अपनी पत्नी-बेटी को लेने मॉल गया था। उसने पीड़ित की छाती पर दोनों हाथों से प्रहार किया।

ताइवान में फॉक्सकॉन अरबपति टेरी गॉ लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव
दिग्गज विद्युत कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक और अरबपति टेरी गॉ ने 2024 में होने वाले ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने की घोषणा की। गॉ ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की आलोचना की और कहा, सरकार की नीतियों ने ताइवान को चीन के साथ युद्ध के खतरे की ओर धकेल दिया है। बता दें कि चीन, स्व-शासित द्वीप ताइवान पर अपने क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है। उन्होंने कहा, ताइवान को अर्थव्यवस्था और गृह संबंधी अन्य मामलों पर नए दृष्टिकोण की भी जरूरत है।

केन्या के रक्षा मंत्री की राजनाथ के साथ आज होगी अहम वार्ता
केन्या के रक्षा कैबिनेट मंत्री अदन बेयर डुएले भारत के तीन दिनी दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। भारत में अपने प्रवास के दौरान वे मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, डुएले गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड तथा रक्षा उद्योगों का दौरा करेंगे। केन्या में 2022 में नई सरकार बनने के बाद डुएले की यह पहली उच्चतम स्तर की भारत यात्रा है।

श्रीलंका में समुद्री जल के नीचे पाए गए मृत कछुए
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो के पास सिर्फ 3 दिनों में नेगोंबो और कलुतारा के बीच समुद्र तट पर लगभग 20 कछुओं के शव बहकर आ गए हैं। वन्यजीव संरक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि शवों को कपुंगोडा, पमुनुगामा, मुथुराजवेला मार्श और इंदुरुवा समुद्री क्षेत्रों में खोजा गया है। डेली मिरर के अनुसार, वन्यजीव विभाग ने मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर कई कछुओं के शवों की खोज की गहन जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कछुए समुद्र के नीचे विस्फोट के चलते मारे गए होंगे। कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट ने मृत कछुओं की पोस्टमार्टम जांच करने का आदेश दिया है।


इंग्लैंड में भारतवंशी की हत्या के मामले में चार पर आरोप तय
ब्रिटेन में पुलिस ने 20 साल के चार भारतवंशी युवकों पर भारतीय मूल के ही एक  23 वर्षीय डिलीवरी चालक की हत्या के मामले में आरोप तय किए हैं। मृतक पर बीते सप्ताह आरोपियों ने हमला किया था। यह घटना पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुस्बरी क्षेत्र की है जहां ओरमान सिंह पर अर्शदीप सिंह (24), जगदीप सिंह (22), शिवदीप सिंह (26) और मनजोत सिंह (24) ने हमला कर दिया। जांच में पुलिस ने शक के आधार पर चारों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed