फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several death due to heavy storm in Oklahoma alert of thunderstorm and hailstorm in many provinces of US

US: ओक्लाहोमा में तूफान से मासूम सहित चार लोगों की मौत, कई प्रांतों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Mon, 29 Apr 2024 10:10 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओक्लाहोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओक्लाहोमा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:10 PM IST
सार

ओक्लाहोमा डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड होमलैंड सिक्योरिटी के वरिष्ठ अधिकारी केली कैन ने बताया कि दो मौतें होल्डनविले में हुईं हैं। तीसरी मौत I-35 पर मैरिएटा के पास तो वहीं, चौथी मौत मुर्रे काउंटी के सर्वाधिक प्रभावित शहर सल्फर में हुई।

विज्ञापन
Several death due to heavy storm in Oklahoma alert of thunderstorm and hailstorm in many provinces of US
अमेरिका में तूफान। - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका के कई शहर मौसम की मार झेल रहे हैं। अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में तूफान और तेज हवाओं की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम भी शामिल है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार रात ओक्लाहोमा के कई हिस्सों में अचानक एक साथ बड़े और खतरनाक तूफान आए थे। इसके अलावा, मिसौरी से लेकर टेक्सास तक के अमेरिकी प्रांत भी आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि के खतरे में हैं।

विज्ञापन

जानें, किन-किन इलाकों में हुई मौतें
ओक्लाहोमा डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड होमलैंड सिक्योरिटी के वरिष्ठ अधिकारी केली कैन ने बताया कि दो मौतें होल्डनविले में हुईं हैं। तीसरी मौत I-35 पर मैरिएटा के पास तो वहीं, चौथी मौत मुर्रे काउंटी के सर्वाधिक प्रभावित शहर सल्फर में हुई। ओकलाहोमा आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि शनिवार रात आए तूफान और बाढ़ के कारण कई संपत्तियों, बिजली लाइनों को क्षति पहुंची है। वहीं, पेड़ों के गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम सेवा के मुताबिक, राज्य में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 22 तूफान आए थे। 

विज्ञापन

गवर्नर ने आपातकालीन आपदा घोषणा जारी की
गवर्नर केविन स्टिट ने बताया कि ऐसा लगता है कि सल्फर के हर व्यापारिक शहर नष्ट हो गए हैं। मेरे कार्यकाल के दौरान यह पहली ऐसी क्षति है, जिसमें इतना अधिक नुकसान हुआ है। सल्फर में करीब 30 लोग घायल हैं। गवर्नर ने एक आपातकालीन आपदा घोषणा भी जारी की है। स्टिट ने बताया कि शनिवार देर रात चक्रवात आने के बाद करीब 30 हजार लोगों को अंधेरा में रहना पड़ा। करीब पांच हजार लोगों के एक शहर सल्फर में भारी नुकसान हुआ। यहां इमारतें मलबे में बदल गई थीं और 15-ब्लॉक के दायरे में घरों से छतें गिर गई थीं। उन्होंने घोषणा की है कि वह जल्द ही सल्फर और होल्डनविले का दौरा करेंगे। शहर में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 काउंटी के लिए आपातकाल 
ओकलाहोमा के गवर्नर ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने कल रात ओकलाहोमा में आए चक्रवात में अपने प्रियजनों को खो दिया। इसके अलावा उन्होंने रविवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर 12 काउंटी में आपातकाल की स्थिति घोषित की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed