फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven soldiers killed in terrorist attack in Balochistan

पाकिस्तानः बलूचिस्तान में आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत, पीएम इमरान ने जताया दुख

Sun, 27 Dec 2020 10:00 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Seven soldiers killed in terrorist attack in Balochistan
पाकिस्तान का झंडा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों ने कल देर रात प्रांत के हरनई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर की एक चौकी पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


पाक सेना ने कहा कि इस पर दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सात सैनिक मारे गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बाहर जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा हे।
विज्ञापन



पाक सेना ने कहा कि देश विरोधी ताकतों के समर्थन से दुश्मन ताकतों द्वारा किए गये ऐसे कायराना कृत्यों के जरिए बलूचिस्तान में कड़ी मशक्कत से कायम की गई शांति एवं समृद्धि को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की घटना पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सैनिकों की जान जाने से वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।


गौरतलब है कि पांच दिन पहले प्रांत में सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसके बाद हमले की यह घटना हुई है। बलूच राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े चरमपंथी प्रांत में सुरक्षा बलों पर नियमित रूप से हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed