{"_id":"662524e7478db0bb41007484","slug":"seven-killed-23-injured-in-car-racing-mishap-in-sri-lanka-police-latest-news-update-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: श्रीलंका में कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा, कार ने दर्शकों को कुचला; सात की मौत, 23 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: श्रीलंका में कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा, कार ने दर्शकों को कुचला; सात की मौत, 23 घायल
Sun, 21 Apr 2024 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 21 Apr 2024 08:08 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब दियाथलावा के सेंट्रल हिल रिसॉर्ट में रेसिंग इवेंट आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान इसमें हिस्सा लेने वाली एक बार ट्रैक से उतर गई और दर्शकों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
श्रीलंका के उवा प्रांत में रविवार को एक मोटर कार रेसिंग कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक कार ने दर्शकों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 23 अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब दियाथलावा के सेंट्रल हिल रिसॉर्ट में रेसिंग इवेंट आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान इसमें हिस्सा लेने वाली एक बार ट्रैक से उतर गई और दर्शकों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्डुवा ने कहा कि मृतकों में एक आठ वर्षीय लड़का और चार ट्रैक सहायक शामिल हैं। कुल 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पारंपरिक नए साल के उत्सव के तहत वार्षिक कार्यक्रम 2019 में ईस्टर रविवार के हमले के साथ रुक गया था। यहां आत्मघाती बम हमलों में 270 लोग मारे गए थे। रविवार को हमले की पांचवीं बरसी के साथ इसकी फिर से शुरुआत की गई, लेकिन सात मौतों की दुखद घटना के कारण इसे रोक दिया गया।