{"_id":"662c100f82a628cb9904d823","slug":"serious-concern-about-china-providing-components-powering-russia-s-war-against-ukraine-blinken-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: ब्लिंकन बोले- रूस को उपकरण प्रदान कर रहा चीन, जिनका इस्तेमाल निर्दोष लोगों को मारने के लिए कर रहे पुतिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: ब्लिंकन बोले- रूस को उपकरण प्रदान कर रहा चीन, जिनका इस्तेमाल निर्दोष लोगों को मारने के लिए कर रहे पुतिन
Sat, 27 Apr 2024 02:05 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:05 AM IST
सार
एंटनी ब्लिंकन ने कहा, रूस चीन के समर्थन के बिना यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस के रक्षा औद्योगिक आधार को मदद देने से न केवल यूक्रेनी सुरक्षा बल्कि यूरोप की सुरक्षा को भी खतरा है।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तीन दिन के बीजिंग दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमकता को ताकत देने वाले चीनी उपकरणों के बारे में अमेरिका की गंभीर चिंताओं को दोहराया। उन्होंने कहा कि चीन मशीन टूल्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स और नाइट्रोसेल्यूलोज का शीर्ष आपूर्ति करता है, जिसका इस्तेमाल मॉस्को अपने रक्षा औद्योगिक आधार को बढ़ाने के लिए कर रहा है। इनका इस्तेमाल गोला-बारूद और रॉकेट प्रणोदक को बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
राजधानी बीजिंग में पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा, भले ही हम सहयोग को गहरा करने चाहते हैं। लेकिन अमेरिका चीन के द्वारा पैदा की गई चुनौतियों और भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण को लेकर बहुत स्पष्ट है। अमेरिका हमेशा अपने मूल हितों और मूल्यों की रक्षा करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्रकारों से क्या कहा
उन्होंने कहा, आज की चर्चा में मैंने चीन को ऐसे उपकरण प्रदान करने के बारे में अपनी गहरी चिंता दोहराई, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की आक्रामकता को ताकत प्रदान कर रहे हैं। चीन मशीन टूल्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स, नाइट्रोसेल्यूलोज का शीर्ष आपूर्ति कर्ता है, जिसका इस्तेमाल मॉस्को अपने रक्षा औद्योगिकी आधार को बढ़ाने के लिए कर रहा है। पुतिन इस रक्षा औद्योगिक आधार का इस्तेमाल नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने, निर्दोष बच्चों-महिलाओं और पुरुषों को मारने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा को खतरा
ब्लिंकन ने कहा, रूस चीन के समर्थन के बिना यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस के रक्षा औद्योगिक आधार को मदद देने से न केवल यूक्रेनी सुरक्षा बल्कि यूरोप की सुरक्षा को भी खतरा है।
वांग यी और शी जिनपिंग से की मुलाकात
इससे पहले ब्लिंकन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की। यह बैठक ब्लिंकन की बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ पांच घंटे से ज्यादा की बैठक के बाद हुई। ब्लिंकन ने चीन के सुरक्षा मंत्री वांग शियाहोंगे से भी मुलाकात की, जो देश के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यरत है।