फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Serbia President Murmu counterpart Vucic agree to strengthen cooperation in UN hold delegation level talks

Serbia: राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने सर्बियाई समकक्ष से की मुलाकात, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 09 Jun 2023 02:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 02:00 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्होंने और उनके सर्बियाई समकक्ष वूचिच ने द्विपक्षीय संबंधों और सामान्य हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Serbia President Murmu counterpart Vucic agree to strengthen cooperation in UN hold delegation level talks
सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने समकक्ष अलेक्जेंडर वूचिच के साथ बातचीत की और कहा कि द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास, परस्पर समझ और आपसी हित के मुद्दों पर एक दूसरे के समर्थन पर आधारित हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्बियाई समकक्ष  अंलेक्जेंडर वूचिच से मिलीं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा की और एक-दूसरे का रुख साझा किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों परस्पर हितों के  लिए द्विपक्षीय स्तर पर विश्वास बढ़ाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत  और सर्बिया के रिश्ते गुट निरपेक्ष आंदोलन के दौर से चले आ रहे हैं। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सहित तमाम बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बाद में राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा, हमारे व्यावसायिक संगठनों के बीच बेहतर संपर्को से मजबूत दीर्घावधि और पारस्परिक रूप से लाभप्रद भागीदारी का मार्ग प्रशस्त होगा। 
विज्ञापन


भारत और सर्बिया संबंध ऐतिहासिक
भारत और सर्बिया के प्राचीन भूमि मानते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  कहा कि आधुनिक युग में सर्बिया के साथ भारत के संबंधों को गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संदर्भ में खासतौर पर परिभाषित किया जाता है। उन्होंने कहा बेलग्राद में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और रवींद्रानाथ टैगोर की प्रतिमाएं और नई दिल्ली में जेसिप ब्रोज टीटो स्ट्रीट और जोधपुर में टीटो चौराहे उस ऐतिहासिक संबंध की गवाही देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही सर्बिया और भारत के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी शुरू 
1948 से सर्बिया और भारत के बीच संबंधों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूचिच ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी जिससे व्यापार और पर्यटन को बहुत लाभ होगा।
सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूचिच ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारत की यात्रा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने और अपने व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में बात की थी। हम जल्द से जल्द भारत और सर्बिया के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।


मुर्मू का गर्मजोशी से किया गया स्वागत  
इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूचिच और सर्बिया के लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं सर्बिया की यात्रा करके बहुत खुश हूं, यह किसी भी यूरोपीय देश की मेरी पहली राजकीय यात्रा है। मैं राष्ट्रपति अलेक्जेंडर और सर्बिया के लोगों को मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed