फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Serbia police say a fire in novi sad killed 6 people including 4 children while charging scooter

Serbia: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय लगी आग, चार बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

Fri, 23 Aug 2024 01:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राड Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Aug 2024 01:33 PM IST
सार

नोवी साद शहर सर्बिया की राजधानी बेलग्राड से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आग लगी।

विज्ञापन
Serbia police say a fire in novi sad killed 6 people including 4 children while charging scooter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्बिया में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। सर्बिया के उत्तरी शहर नोवी साद में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लग गई। आग सुबह तीन बजे लगी। सर्बियाई पुलिस ने बताया कि आग की सूचना पर जब पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो सभी पीड़ितों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


नोवी साद शहर सर्बिया की राजधानी बेलग्राड से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आग लगी। मृतकों में शामिल चार बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed