फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   seoul building fire killed 7 tenants, most of the deceased were from low income strata

सियोल की एक इमारत में रहने वाले 7 किरायदारों की आग लगने से मौत, मरने वाले सभी निम्न वर्ग के लोग

Fri, 09 Nov 2018 10:48 AM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 09 Nov 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
seoul building fire killed 7 tenants, most of the deceased were from low income strata
सियोल में आग

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तीन मंजिले स्टूडियो काम्प्लेक्स में शुक्रवार की सुबह आग लगने से सात किराएदारों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से संपन्न देश है और विश्व का 11वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश है, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो प्रगति की इस रेस में पीछे रह गए।
विज्ञापन


कम आय वाले किरायेदार अक्सर उन छोटे सिंगल बेड वाले स्टूडियोनुमा भवनों में रहते हैं जहां कभी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा रहते थे। इन्हें गोशीवोन या परीक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योनहैप समाचार एजेंसी ने कहा कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर अस्थायी कर्मचारी या रेहड़ी-पटरी वाले लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 40 से 60 साल के बीच की है। वे संकीर्ण व तंग भवनों में रह रहे थे, जो सुरक्षा के लिहाज बेहद संवेदनशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed