फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senate approves funding bill hours before shutdown deadline sending to Trump for signature

US: अमेरिका में टला शटडाउन, सीनेट की फंडिंग विधेयक को मंजूरी, ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया

Sat, 15 Mar 2025 09:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Mar 2025 09:23 AM IST
सार

डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर्स ने इस विधेयक का विरोध किया, हालांकि बाद में वरिष्ठ सीनेटर चक शूमर के समझाने पर कई डेमोक्रेट सीनेटर्स मान गए और विधेयक को मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
Senate approves funding bill hours before shutdown deadline sending to Trump for signature
अमेरिकी सीनेट - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को सरकार के छह महीने के खर्च के लिए फंडिंग विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके बाद अमेरिका में शटडाउन टल गया। सीनेट की मंजूरी के बाद इस विधेयक को राष्ट्रपति ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। सीनेट में फंडिंग विधेयक को 54-46 के बहुमत से पारित किया गया। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर्स ने इस विधेयक का विरोध किया, हालांकि बाद में वरिष्ठ सीनेटर चक शूमर के समझाने पर कई डेमोक्रेट सीनेटर्स मान गए और विधेयक को मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन


डेमोक्रेट्स सीनेटर्स भी माने
डेमोक्रेट सीनेटर्स में एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी है, जिस तरह से संघीय कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, उस पर डेमोक्रेट सीनेटर्स ने चिंता जाहिर की। हालांकि चक शूमर के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक सीनेटर्स ने माना कि अगर शटडाउन होता तो उसका अंजाम और बुरा होता और इससे सरकारी दक्षता विभाग और डोनाल्ड ट्रंप को मनमानी करने और सरकारी सेवाओं को तबाह करने का मौका मिल जाता। यही वजह रही कि डेमोक्रेटिक सीनेटर्स को बिल को मंजूर होने का विकल्प चुना। केंटकी से रिपबल्किन सीनेटर रैंड पॉल ने इस विधेयक का विरोध करके चौंका दिया। इस विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद संघीय सरकार को सितंबर के अंत तक सरकार चलाने के लिए फंड मिल गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: महमूद खलील को एक्टर डेबरा विंगर का साथ, तत्काल रिहाई की मांग, ट्रंप टावर में घुसे यहूदियों पर होगी सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed