फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security personnel shot two Chinese citizens in Karachi, firing after a minor quarrel

Pakistan: कराची में सुरक्षाकर्मी ने दो चीनी नागरिकों को मारी गोली, मामूली झगड़े के बाद की फायरिंग

Tue, 05 Nov 2024 06:05 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: बशु जैन Updated Tue, 05 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

कराची में एक साल में तीसरी बार विदेशियों पर हमला हुआ है। अक्तूबर में कासिम बंदरगाह क्षेत्र में काम कर रहे चीनी इंजनीयिरों की हमले में मौत हो गई थी। इससे पहले अप्रैल में लांधी में पांच जापानी नागरिकों पर हमले का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Security personnel shot two Chinese citizens in Karachi, firing after a minor quarrel
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कराची में एक निजी सुरक्षाकर्मी ने मामूली झगड़े के बाद दो चीनी नागरिकों को गोली मार दी। इससे दोनों विदेशी नागरिक घायल हो गए। दोनों नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक चीनी नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंध प्रांत के औद्योगिक व्यापारिक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पाकिस्तान पुलिस और उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अजहर महेसर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने चीनी नागरिकों पर गोली क्यों चलाई? सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सिंध के गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
घटना के बाद सिंध प्रांत के गृह मंत्रालय ने सतर्कता दिखाई। गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने तत्काल सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि चीन और अन्य विदेशियों को सुरक्षा देने वाली कंपनियों का ऑडिट किया जाए। साथ ही ऑडिट रिपोर्ट को समीक्षा के लिए भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों का शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया जाए। साथ ही अपंजीकृत और अवैध सुरक्षा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार विदेशियों पर हमला
कराची में एक साल में तीसरी बार विदेशियों पर हमला हुआ है। अक्तूबर में कासिम बंदरगाह क्षेत्र में काम कर रहे चीनी इंजनीयिरों की कराची हवाई अड्डे के पास हमले में मौत हो गई थी। इससे पहले अप्रैल में लांधी औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे पांच जापानी नागरिकों पर हमले का प्रयास किया गया। इससे पहले उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार चीनी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रही है। गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के लिए पाकिस्तान में सैकड़ों चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में चीनी इंजीनियर भी शामिल हैं। सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर पोर्ट को चीन के झिंजियांग प्रांत से जोड़ता है। यह चीन की महत्वाकांक्षी अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की प्रमुख परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed