{"_id":"63c6f319f339b44b5a2df5a4","slug":"second-biggest-decline-in-china-economy-in-50-years-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Economy: चीन की अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, यहां हो रहा नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Economy: चीन की अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, यहां हो रहा नुकसान
Wed, 18 Jan 2023 12:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:42 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 फीसदी के आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि संक्रमण की मौजूदा लहर गुजर चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरो कोविड पॉलिसी और रियल एस्टेट बाजार में भारी गिरावट की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2022 में घटकर महज तीन फीसदी रह गई। यह 1947 के बाद पिछले 50 वर्षों में चीन की जीडीपी की दूसरी सबसे कम वृद्धि दर है। उस समय वहां की आर्थिक विकास दर 2.3 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, 2022 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 1,21,020 अरब युआन (17,940 अरब डॉलर) रहा। जो 2021 में 1,14,370 अरब युआन थी। रिपोर्ट के अनुसार, चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 फीसदी के आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि संक्रमण की मौजूदा लहर गुजर चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले 1974 में चीन की वृद्धि दर 2.3 फीसदी रही थी। उल्लेखनीय है कि इस साल डॉलर मूल्य में चीन की जीडीपी दर 2021 के 18,000 अरब डॉलर से घटकर 17,940 अरब डॉलर पर आ गई है। चीन की मुद्रा (आरएमबी) की तुलना में डॉलर में मजबूती की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
चीन की विकास दर 2023 में 4.3 फीसदी होगीः विश्व बैंक
विश्व बैंक ने वर्ष 2023 में चीन के लिए 4.3 फीसदी की विकास दर का अनुमान जताया है। यह पिछली विकास दर से काफी कम है। चीन की मंदी ने तेल, भोजन, उपभोक्ता वस्तुओं और अन्य आयातों की मांग को कम करके उसके व्यापारिक भागीदारों को नुकसान पहुंचाया है। बढ़ती मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद अमेरिका और यूरोपीय चीनी वस्तुओं की मांग में कमी आई है।