{"_id":"66251719d10d3953890e19ef","slug":"scotland-yard-chief-under-pressure-over-antisemitism-row-at-london-protest-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: यहूदी विरोधी विवाद को लेकर बढ़ा पुलिस प्रमुख मार्क राउली पर इस्तीफे का दबाव, ब्रेवरमैन ने भी की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: यहूदी विरोधी विवाद को लेकर बढ़ा पुलिस प्रमुख मार्क राउली पर इस्तीफे का दबाव, ब्रेवरमैन ने भी की मांग
Sun, 21 Apr 2024 07:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
स्कॉटलैंड यार्ड।
- फोटो : एक्स, @metpoliceuk
पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध का असर यूरोपीय देशों में भी हो रहा है। रविवार को लंदन में फलस्तीन के समर्थन में विरोध मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। इन सबके बीच, इन प्रदर्शनों से निपटने के लिए पुलिस बल के तरीके को लेकर स्कॉटलैंड यार्ड प्रमुख सर मार्क राउली पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। ब्रिटेन की पूर्व गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने भी उनके इस्तीफे की मांग की है। ब्रेवरमैन ने उन पर यहूदी विरोधियों के साहस को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल द्वारा एक यहूदी विरोधी प्रचारक को खुले तौर पर यहूदी कहने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर सर मार्क राउली निशाने पर हैं। हालांकि राउली ने इसे लेकर व्यक्तिगत रूप से दो बार बल की ओर से माफी मांगी है।
विज्ञापन
इस बीच,अब उन्हें ब्रिटेन के पुलिस मंत्री क्रिस फिलिप के साथ बैठक के लिए बुलाया गया है। क्रिस फिलिप ने इससे पहले कहा था कि वे फलस्तीन समर्थक रैलियों में प्रदर्शनकारियों से निपटने के पुलिस बल के तरीके को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक आयुक्त मैट ट्विस्ट ने इस बारे में कहा कि हमारे एक अधिकारी द्वारा खुले तौर पर यहूदी शब्द का उपयोग बेहद खेदजनक है। यह शब्दों का एक खराब चयन था। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इसका कोई इरादा नहीं था। हम जानते हैं कि इससे लोगों को ठेस पहुंचेगी। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं।