फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scotland First Minister Nicola Sturgeon announces resignation

Scotland: प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने किया इस्तीफे का एलान, प्रधानमंत्री सुनक ने सेवा के लिए जताया आभार

Wed, 15 Feb 2023 09:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दिल और दिमाग मुझसे कह रहा है कि अब समय आ गया है कि यह मेरे-मेरी पार्टी और देश के लिए सही है। गौरतलब है कि निकोला स्टर्जन स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए प्रचार करने वाले सबसे प्रमुख स्कॉटिश नेताओं में से एक रही हैं। 
 

विज्ञापन
Scotland First Minister Nicola Sturgeon announces resignation
स्कॉटिश नेशनलिस्ट पार्टी की नेता निकोला स्टर्जन - फोटो : pti

विस्तार

स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने बुधवार को चौंकाते हुए अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने कहा कि वे स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री और सत्तारूढ़ स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के नेता के पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ साल तक एसएनपी का नेतृत्व करने के अब इस जिम्मेदारी को छोड़ने का यह सही समय है।  

विज्ञापन


अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दिल और दिमाग मुझसे कह रहा है कि अब समय आ गया है कि यह मेरे-मेरी पार्टी और देश के लिए सही है। गौरतलब है कि निकोला स्टर्जन स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए प्रचार करने वाले सबसे प्रमुख स्कॉटिश नेताओं में से एक रही हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुनक ने सेवा के लिए जताया आभार
प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन के इस्तीफे के बाद ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने  देश के लिए उनकी सेवा के लिए  धन्यवाद दिया। उनके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी उनका आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नेता के चुनाव तक पद पर बनी रहेंगी
ट्रांसजेंडर अधिकारों के मुद्दे के बारे में एसएनपी के भीतर चल रहे अंतर्विरोधों के क्रम में स्कॉटलैंड की पहली महिला प्रथम मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनका निर्णय अल्पकालिक दबाव का परिणाम नहीं था। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक नए नेता के लिए रास्ता बनाने का उसका फैसला एसएनपी को उस रास्ते को चुनने के लिए स्वतंत्र करता है, जिसके जरिए वह स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता की बात करता है।  


स्टर्जन ने इस दौरान अपने पद छोड़ने के बारे में बताया कि वह तब तक अपने पद पर बनी रहेंगी जब तक कि एसएनपी किसी नए नेता का चुनाव नहीं कर लेती। हालांकि वह स्कॉटिश संसद (एमएसपी) के सदस्य के रूप में 2026 तक स्कॉटिश संसद के अगले चुनाव तक बनी रहेंगी।  बता दें कि प्रथम मंत्री के रूप में उनका राजनीतिक जीवन सफल रहा है। पार्टी के नेता के रूप में हर चुनाव में उन्होंने सफलता हासिल की। अपने कार्यकाल में वे स्कॉटिश स्वतंत्रता का मुद्दा हमेशा उठाती रहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed