फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scorching heat of last two months breaks all old records whole year was hotter than average.

जलवायु परिवर्तन: पिछले दो माह की तेज गर्मी ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, पूरा वर्ष औसत से अधिक गर्म रहा

Thu, 07 Sep 2023 05:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 05:00 AM IST
सार

डब्ल्यूएमओ-कोपरनिकस ने कहा, इस साल जुलाई में भी गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। जुलाई में विश्व का औसत तापमान 16.95 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो 2019 में सर्वाधिक औसत तापमान से एक तिहाई डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
scorching heat of last two months breaks all old records whole year was hotter than average.
Heat Wave - फोटो : istock

विस्तार

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा, पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध में अब तक की सबसे भीषण गर्मी से तप रही है। अगस्त में रिकॉर्ड गर्मी व तापमान दर्ज हुआ है। उधर, यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस ने घोषणा की कि पिछले दो माह सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए हैं। अगस्त औसत से करीब 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक गर्म रहा।

विज्ञापन

डब्ल्यूएमओ-कोपरनिकस ने कहा, इस साल जुलाई में भी गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। जुलाई में विश्व का औसत तापमान 16.95 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो 2019 में सर्वाधिक औसत तापमान से एक तिहाई डिग्री अधिक है। वैश्विक तापमान का रिकॉर्ड एक डिग्री के 100वें या 10वें अंतर से टूटता है, अतः यह अंतर असामान्य है। कोपरनिकस की निदेशक कार्लो बूनटेम्पो व उपनिदेशक समांथा बर्गेस ने इसे तापमान गंभीर नतीजों वाला बताया है। अमेरिका के दक्षिण पश्चिम और मेक्सिको में प्राणघातक गर्म हवाएं चल रही हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।  

विज्ञापन

ब्राजील में तूफान से 27 की मौत
दक्षिणी ब्राजील में भीषण तूफान से 27 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ आ गई। रियो ग्रांडे डो सुल में तूफान से सर्वाधिक मौतें हुईं। यहां दो दिन में 1,650 लोग बेघर हुए। देश में 60 शहर तूफान से प्रभावित हैं। मुकुम में एक मकान में रह रहे 15 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीस, तुर्किये व बुल्गारिया में भीषण तूफान-बाढ़
ग्रीक, तुर्किये और बुल्गारिया में भीषण बारिश से मृतक संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इस्तांबुल में कई घर, दफ्तर जलमग्न हो गए। बुल्गारिया में अचानक आई बाढ़ घरों को बहा ले गई। कोपरनिकस ने कहा, जुलाई 2023 का औसत तापमान 1991 से लेकर 2020 तक के औसत तापमान से 0.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दुनिया के समुद्रों का तापमान गत 30 वर्ष के मुकाबले आधा डिग्री अधिक दर्ज किया गया और उत्तरी अटलांटिक महासागर का औसत तापमान से 1.05 डिग्री अधिक गर्म रहा। अंटार्कटिक सागर में इस वर्ष औसत से 15% कम समुद्री बर्फ जमी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed