{"_id":"6383fafbbefa7f438d3df067","slug":"scientists-said-24-planets-may-have-more-suitable-conditions-for-life-than-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Planets: पृथ्वी के अलावा 24 ग्रहों पर हो सकता है जीवन, KOI5554.01 पर हो सकती हैं इंसानों के लिए बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Planets: पृथ्वी के अलावा 24 ग्रहों पर हो सकता है जीवन, KOI5554.01 पर हो सकती हैं इंसानों के लिए बेहतर सुविधाएं
Mon, 28 Nov 2022 05:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:34 AM IST
सार
केओआई 5554.01 नामक ग्रह करीब 650 साल पुराना ग्रह है। इसका व्यास पृथ्वी से 0.72 से 1.29 गुना है। यह पृथ्वी से लगभग 700 प्रकाश वर्ष दूर एक पीले बौने तारे की परिक्रमा कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
हमारे ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा ऐसे 24 और ग्रह हैं, जहां जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनमें से एक ग्रह ऐसा है, जहां मानव जीवन की संभावनाएं पृथ्वी से बेहतर हैं। इन ग्रहों को सुपर-हैबिटेबल प्लेनेट कहा जा सकता है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी व बर्लिन टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट डर्क शुल्ज-मकुच ने कहा कि हम लगातार पृथ्वी जैसी संभावना वाले ग्रह खोज रहे हैं।
विज्ञापन
शुल्ज-माकुच और उनकी टीम ने 24 सुपर हैबिटेबल ग्रहों की पहचान की है। एक ग्रह पर जीवन पृथ्वी से बेहतर मिला। केओआई 5715.01 नामक ग्रह करीब 550 करोड़ साल पुराना है। यह 2,965 प्रकाश वर्ष दूर एक नारंगी बौने तारे के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है। इसकी सतह का औसत तापमान पृथ्वी की तुलना में लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस ठंडा हो सकता है, लेकिन अगर इसमें गर्मी बनाए रखने के लिए पृथ्वी की तुलना में ज्यादा ग्रीनहाउस गैसें हैं, तो यह रहने योग्य हो सकता है।
विज्ञापन
यहां भी जीवन की संभावना
इसके अलावा, ऐसे ग्रहों पर भी जीवन की संभावना हो सकती है जिनमें पृथ्वी जैसी जमीन हो और जो पृथ्वी की तरह ही छोटे-छोटे महाद्वीपों में बंटे हुए हों। जब महाद्वीप बड़े हो जाते हैं, तो महाद्वीपों के केंद्र महासागरों से बहुत दूर हो जाते हैं। इससे अक्सर बड़े महाद्वीपों के अंदरूनी हिस्सों में बड़े रेगिस्तान बन जाते हैं।
विज्ञापन
केओआई 5554.01
यह करीब 650 साल पुराना ग्रह है। इसका व्यास पृथ्वी से 0.72 से 1.29 गुना है। यह पृथ्वी से लगभग 700 प्रकाश वर्ष दूर एक पीले बौने तारे की परिक्रमा कर रहा है। ये सभी 24 संभावित रूप से रहने योग्य ग्रह, पृथ्वी से 100 प्रकाश वर्ष से ज्यादा दूर हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य के नई तकनीक वाले अंतरिक्ष यान और दूरबीन की मदद से इस सिलसिले में अधिक जानकारियां एकत्रित की जा सकती हैं।