फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists discovered another clue to the origins of the virus that causes Covid-19

खुलासा: लाओस की गुफाओं में पाए गए कोरोना संक्रमण फैलाने वाले चमगादड़, वैज्ञानिकों ने किया दावा

Thu, 23 Sep 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

चीन के पड़ोसी देश लाओस में कोरोना संक्रमण फैलाने जैसे चमगादड़ पाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लाओस की गुफाओं में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले चमगादड़ मिले हैं। बता दें कि दो साल पहले चीन की वुहान लैब से संक्रमण लीक होने का मामला सामने आया था। जानलेवा संक्रमण ने दो साल के भीतर ही करोड़ों लोगों को मार दिया था। 

विज्ञापन
Scientists discovered another clue to the origins of the virus that causes Covid-19
चमगादड़

विस्तार

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना संक्रमण का फैलाव चमगादड़ों से ही हुआ। इसके लिए इन्हें ही जिम्मेदार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चीन में चमगादड़ से मनुष्य में कोविड वायरस आया। 2019 के अंत में चीन में कोरोना फैलने के बाद वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली, अभी तक दुनिया में दो करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबिक करोड़ों लोग अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

विज्ञापन


वहीं, वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में नया खुलासा किया है कि लाओस की गुफाओं में जो चमगादड़ मिले हैं, उसमें कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के इस खुलासे के बाद लोगों के अंदर एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डर पैदा हो गया है। विशेषज्ञों ने साफ कर दिया है कि यह चमगादड़ मनुष्यों को सीधे संक्रमित कर जान ले सकता है।  
विज्ञापन


वुहान लैब से फैला था कोरोना संक्रमण
बता दें कि कोरोना संक्रमण फैलने के लिए चमगादड़ को ही जिम्मेदार माना जाता है। वहीं वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन के वुहान लैब में चमगादड़ों पर किए जा रहे प्रयोग के दौरान लीक होने से कोरोना संक्रमण फैला और बहुत जल्द ही लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed