फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists claim - virus became more contagious with mutations but not fatal

वैज्ञानिकों का दावा- म्यूटेशन के साथ वायरस अधिक संक्रामक हुआ पर जानलेवा नहीं

Thu, 20 Aug 2020 08:36 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला रिसर्च टीम, सिंगापुर
अमर उजाला रिसर्च टीम, सिंगापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 08:36 AM IST
सार

  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने किया दावा 
  • वायरस का लक्ष्य अब रहने और खाने का ठिकाना तय करना है 

विज्ञापन
Scientists claim - virus became more contagious with mutations but not fatal
Coronavus - फोटो : pixabay

विस्तार

महामारी के बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यूरोप, अमेरिका और कुछ एशियाई देशों में फैले वायरस का स्ट्रेन अधिक संक्रामक तो है लेकिन यह जानलेवा नहीं है या कम खतरनाक है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सीनियर कंसलटेंट प्रो. पॉल तामब्या के मुताबिक, वायरस का स्ट्रेन डी 614जी कुछ देशों में सक्रिय है लेकिन राहत है कि यह उतना अधिक जानलेवा नहीं है।

विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि इन देशों में मृत्यु दर में अब गिरावट आ रही है। डॉक्टर तांब्या का कहना है कि कुछ वायरस म्यूटेशन के साथ कमजोर होने लगते हैं। वायरस के शरीर में प्रवेश के नुकसान का स्तर उसके रुख पर निर्भर करता है। अब वह अधिक से अधिक लोगों को संक्रमित कर अपने खाने और रहने का ठिकाना तय करना चाहता है, न कि मार कर खुद को खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन


फरवरी में चला था म्यूटेशन का पता
महामारी की शुरुआत होने के बाद वायरस के म्यूटेशन के बारे में वैज्ञानिकों को फरवरी में पता चला था जो उस वक्त यूरोप और अमेरिका में कहर बरपा रहा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्पष्ट कहा था कि म्यूटेशन से बीमारी गंभीर नहीं होगी। हालांकि इसके बाद भी दुनियाभर में बड़े पैमाने पर मरीज मिले और लाखों लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा स्ट्रेन है दस गुना ज्यादा संक्रामक
मलेशिया के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ डॉक्टर नूर हिशम अब्दुल्लाह ने सचेत किया है कि अब पाया जा रहा स्ट्रेन 10 गुना अधिक संक्रामक है। अब्दुल्लाह ने आशंका जताई संभव है कि जिन भी वैक्सीन पर अभी काम चल रहा है वह इसके खिलाफ असर न करें।


अधिक असर डालने वाला नहीं होगा टीका
प्रो. तामब्या और सिंगापुर के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सेबेस्टियन मारर स्त्रोह का कहना है कि वायरस के मौजूदा स्ट्रेन पर वैक्सीन का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। संक्रमण का असर समय के साथ कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed