फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists around the globe came forward to tackle challenge of Climate Change

जलवायु परिवर्तन से निपटने को वैज्ञानिकों ने खोला मोर्चा, 300 हस्तियों ने जारी किया घोषणापत्र

Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Scientists around the globe came forward to tackle challenge of Climate Change
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से दुनिया को बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने मोर्चा खोल दिया है। 20 देशों के 300 से ज्यादा विज्ञान जगत की हस्तियों ने इसको लेकर साझा घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में लोगों से अपनी-अपनी सरकारों के खिलाफ सामूहिक सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो धरती तबाह हो सकती है और लोगों को असहनीय दुख उठाने पड़ेंगे। इन वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग करने वाली संस्था एक्सटिंक्शन रिबेलियन के बैनर तले जारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग के लिए जारी घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जाने-माने मौसम वैज्ञानिक, भौतिकविद्, जीव विज्ञानी, इंजीनियर और रसायनशास्त्री शामिल हैं। उन्होंने यह कदम जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में सरकारों की सुस्ती को देखते हुए उठाया है। हस्ताक्षर करने वाले तकरीबन बीस वैज्ञानिक सफेद कोट पहने लंदन स्थित साइंस म्यूजियम के बाहर जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed