फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi government spying through to talk app, US intelligence report revealed, Google banned

टू टॉक एप से जासूसी कर रही सऊदी सरकार, अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में खुलासा, गूगल ने लगाया बैन

Tue, 24 Dec 2019 09:24 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Dec 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Saudi government spying through to talk app, US intelligence report revealed, Google banned
spying app - फोटो : social media

टिक-टॉक के बाद अब टू-टॉक आपके लिए मुसीबत बन सकता है। टू-टॉक एप का इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभल जाइए। इस एप से सऊदी अरब सरकार आपकी जासूसी करवा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी इंटेलिजेंस विभाग ने अपनी जांच पड़ताल में किया है। एप के जरिए भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई समेत अन्य देशों के लोगों की जासूसी की गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी अखबर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार इस एप से अपने नागरिकों के साथ दूसरे देश में रह रहे लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं पर नजर रखता है। जांच में पता चला है कि एप वीडियो, फोटो के साथ लोगों की आपसी बातों और उनके रिश्तों के साथ किसी बैठक में शामिल होने की जानकारी भी यूएई इंटेलिजेंस को देता है। यही नहीं मौसम का अपडेट देने के बहाने एप लोकेशन भी ट्रेस करता है। इस खुलासे के बाद एप का संचालन करने वाली कंपनी ब्रीज होल्डिंग और यूएई सरकार ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

जानिए कैसे चोरी हो रहा है डाटा

ब्रीज होल्डिंग नाम की कंपनी इस एप का संचालन करती है जिसका सीधा संबंध अबु धाबी की साइबर सिक्योरिटी फर्म डार्क मैटर से है। यही नहीं एप सीधे संयुक्त अरब अमीरात की डाटा माइनिंग फर्म पैक्स-एआई से जुड़ा है जो हर तरह की सूचना को यूएई इंटेलिजेंस एजेंसी से साझा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद नजर रखना चाहती है सरकार

अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी अरब सरकार एप के जरिए अपने नागरिकों के साथ खुद ही विदेशी नागरिकों, अधिकारियों, पत्रकारों, आलोचकों और आतंकी नेटवर्क का संचालन करने वाले लोगों की निगरानी कर रही है।

लाखों लोगों ने किया डाउनलोड

टू-टॉक एप कुछ महीने पहले ही आया और लाखों लोगों ने डाउनलोड किया। सबसे अधिक  एशिया, यूरोप, मध्य पूर्वी देशों, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में डाउनलोड किया गया। इसके सबसे अधिक उपयोगकर्ता संयुक्त अरब अमीरात में हैं। अमरीका में पिछले सप्ताह इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

यूएई सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले सोशल नेटवर्किंग एप व्हाट्सएप और स्काइप पर प्रतिबंध है। खुलासे में दावा किया गया है कि अभी तक सरकारें फोन टेप करवा लोगों की गुप्त जानकारियां एकत्र करती थीं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने डिजिटल जासूसी के क्षेत्र में कदम रखा है और एप के जरिए लोगों की व्यक्तिगत जानकारी जुटा रही है।

गूगल और ऐपल ने एप को स्टोर से हटाया

इस खुलासे के साथ ही गूगल और ऐपल ने टू-टॉक एप को अपने प्ले और एप स्टोर से हटा दिया है। इस पर अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन उसने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed