{"_id":"5c6524d5bdec22281746fd70","slug":"saudi-arabian-prince-gives-valuable-gifts-to-pak-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब के शहजादे ने पाक के विदेश मंत्री को दिए बहुमूल्य तोहफे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब के शहजादे ने पाक के विदेश मंत्री को दिए बहुमूल्य तोहफे
Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
अजय सिंह
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Crown Prince of Saudi Arabia
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को रोलेक्स की घड़ी समेत 63 लाख रुपये के बेशकीमती तोहफे दिए। उन्होंने ये तोहफे सितंबर 2018 में दिए जब कुरैशी खाड़ी देश की यात्रा पर गए थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शहजादे की शनिवार को होने जा रही देश की हाई प्रोफाइल यात्रा से पहले, सऊदी अरब की ओर से कुरैशी को दिए 63,50,000 रुपये के तोहफों की जानकारी दी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के दस्तावेजों के हवाले से बुधवार को बताया कि कुरैशी ने तोशखाना में शहजादे सलमान की ओर से मिले लाखों रुपये के तोहफे जमा कराए। नौ और दस जनवरी की तारीख के इन दस्तावेजों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की 19 सितंबर 2018 की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री को ये तोहफे दिए गए।
विज्ञापन
डॉन न्यूज टीवी द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कुरैशी को रोलेक्स की एक घड़ी, रत्नों से जड़ा सोने का एक पेन, सोने के एक जोड़ी कफ लिंक, कीमती रत्नों से जड़े सोने की चेन (तस्बीह) और सोने की एक अंगूठी मिली। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि मोहम्मद बिन सलमान अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान पाकिस्तान में अरबों डॉलर के निवेश के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।
विज्ञापन