फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia wants to execute 13 Year old Murtaja Qureiris 

13 साल की उम्र में किया था गिरफ्तार, अब सऊदी अरब देना चाहता है मौत की सजा

Sun, 09 Jun 2019 03:40 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia wants to execute 13 Year old Murtaja Qureiris 
मुर्तजा कुरेरिस - फोटो : social media

सऊदी अरब में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले मुर्तजा कुरेरिस को महज 13 साल की उम्र में गिरफ्तार कर लिया गया था। साल 2011 में 10 साल की उम्र में उसने 30 बच्चों के साथ सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाली थी। ये वो समय था जब अरब स्प्रिंग अपने चरम पर था। वो साइकिल पर बैठकर बोल रहा था, "लोग मानवाधिकारों की मांग कर रहे हैं।"


loader

इस घटना के तीन साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वह अपने परिवार के साथ बेहराइन की ओर जा रहा था। तभी सऊदी की सीमा पर उसे हिरासत में ले लिया गया। उस समय मुर्तजा को वकीलों और कार्यकर्ताओं ने सऊदी की जेल में कैद सबसे युवा राजनीतिक कैदी बताया था।

अब मुर्तजा 18 साल का हो गया है। सऊदी अरब ने उसे मौत की सजा सुना दी है। अधिकार समूह रिप्राइव के अनुसार अप्रैल माह में सऊदी अरब ने इस बात की घोषणा की थी कि उसने 37 पुरुषों को मार डाला है। जिनमें से अधिकतर शिया समुदाय से थे। सऊदी अरब दुनिया में सबसे अधिक फांसी देने वाला देश बन गया है। वो उन कैदियों को भी मौत की सजा दे देता है जिन्होंने नाबालिग रहते हुए संबंधित अपराध किया होता है।

क्या आरोप हैं मुर्तजा पर?

मुर्तजा पर आरोप है कि उसने अपने कार्यकर्ता भाई अली कुरेरिस का उस वक्त साथ दिया था, जब उसने मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्वामिया शहर स्थित पुलिस स्टेशन पर कथित तौर पर कॉकटेल फेंका था। मुर्तजा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है।

उसपर 2011 में अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होने का आरोप भी है। हालांकि मुर्तजा ने आरोपों को खारिज कर दिया है। मुर्तजा उस वक्त 11 साल का था जब उसके भाई की मौत हो गई थी। उसके भाई की अंतिम यात्रा में शामिल लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed