फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   saudi arabia mecca mosque bangladeshi couple death penalty dhaka protest

सऊदी में बांग्लादेशी जोड़े को मिली मौत की सजा: दुनियाभर में छिड़ी बहस, ढाका ने दर्ज कराया विरोध; क्या थे आरोप?

Tue, 20 Oct 2026 06:54 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, रियाद/ढाका।
एजेंसी, रियाद/ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Oct 2026 06:54 AM IST
सार

सऊदी अरब में मक्का क्षेत्र की एक मस्जिद में गंभीर अनैतिक कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है। माथा चूमने के कारण जोड़े को सजा मिलने के दावे को सऊदी अधिकारियों ने खारिज किया है, जबकि बांग्लादेश ने बिना पूर्व सूचना सजा दिए जाने पर विरोध जताया है। आखिर इस मामले में क्या हुआ था और सोशल मीडिया पर फैल रही कहानी कितनी सही है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
saudi arabia mecca mosque bangladeshi couple death penalty dhaka protest
बांग्लादेशी जोड़े को मिली मौत की सजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सऊदी अरब के मक्का क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद की पवित्रता भंग करने और गंभीर अनैतिक कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, बांग्लादेशी जोड़े को यह सजा 14 अक्तूबर को दी गई। बांग्लादेश ने बिना किसी पूर्व सूचना अपने नागरिकों को सजा देने पर सऊदी अरब के समक्ष कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने सऊदी राजदूत से आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, एसपीए ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही उस कहानी को साफ तौर पर खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि नवविवाहित जोड़े को सिर्फ माथा चूमने के कारण फांसी दी गई है। सऊदी गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, सजा पाए नागरिकों की पहचान नजरुल इस्लाम अब्दुल बासिर और सीती अख्तर के रूप में हुई है। दोनों मस्जिद के भीतर घोर अनुचित और अश्लील कृत्य करते हुए पाए गए थे, जिसे अदालत ने मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ एक बड़ा अपराध माना।
विज्ञापन


अफवाहों का खंडन: घटना के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा थी, जिसमें कहा गया कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने उस जोड़े का वीडियो बनाया जो उमराह के दौरान मस्जिद में एक-दूसरे के प्रति स्नेह जता रहे थे। जांच के अनुसार, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और असत्य पाया गया है। एसपीए के मुताबिक दोनों व्यक्ति सऊदी अरब में रह रहे थे और वहां के स्थायी नागरिक थे न कि हनीमून पर आए उमराह यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका मध्यावधि चुनाव: चंदे में डेमोक्रेट आगे, ट्रंप की पार्टी को मस्क का सहारा; क्या है पैसों का पूरा खेल?

सोशल मीडिया पर सवाल, इस पर क्यों नहीं हो रहा प्रदर्शन
मानवाधिकार संगठन सऊदी अरब में गैर-घातक अपराधों के लिए दी जाने वाली मौत की सजा की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वर्ग सवाल उठा रहा है कि जब अन्य देशों (फ्रांस, भारत या पश्चिमी देशों) में किसी घटना पर बांग्लादेश या मुस्लिम बहुल देशों में सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन और दूतावासों का घेराव होने लगता है, तो सऊदी अरब के इस कदम पर बांग्लादेश के भीतर विरोध या सोशल मीडिया आउटरेज क्यों नहीं दिख रहा?


विदेश मामलों के जानकार राजीव मल्होत्रा कहते हैं कि, इस अन्याय के खिलाफ सऊदी दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं होते, और पूरे बांग्लादेश में सामाजिक अशांति क्यों नहीं फैलती? क्या इसका यह संकेत है कि कोई खास विचारधारा अन्य देशों में भी सार्वजनिक हिंसा को भड़का रही है?

गृह मंत्रालय ने  कहा- सजा जायज
सऊदी अरब ने साफ किया कि इस्लामी कानून के तहत किसी सार्वजनिक स्थान या मस्जिद में केवल माथा चूमने जैसी गतिविधि के लिए मौत की सजा का कोई प्रावधान नहीं है। इन दोनों के खिलाफ बेहद गंभीर अनैतिक कृत्य के पुख्ता सबूत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed