{"_id":"5c33ed2fbdec2256a03b7529","slug":"saudi-arabia-divorce-can-not-be-taken-without-giving-information-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: पत्नी को जानकारी दिए बिना नहीं ले सकते तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: पत्नी को जानकारी दिए बिना नहीं ले सकते तलाक
Tue, 08 Jan 2019 05:52 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में अब तलाक के नियम बदल गए हैं। पत्नी को पहले से जानकारी दिए बिना कोई तलाक नहीं दे सकता। इसके लिए मर्द को पहले संदेश भेजकर जानकारी देनी होगी। स्थानीय महिला वकीलों का कहना है कि इसके जरिये ऐसे मामलों पर रोक लगेगी, जहां पुरुष अपनी पत्नियों को जानकारी दिए बिना ही शादी तोड़ देते थे। ऐसे मामलों को ‘गुप्त तलाक’ के तौर पर जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
नए नियम के तहत महिलाएं तलाक पाने से पहले भरण पोषण भत्ते जैसे अपने अधिकारों का संरक्षण भी कर सकेंगी। यह नया कदम सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की आर्थिक और सामाजिक सुधार प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को फुटबॉल मैच देखने और ऐसे काम करने की इजाज़त दी गई है जो पारंपरिक तौर पर पुरुषों के लिए ही समझे जाते थे।
विज्ञापन