फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia crown prince Muhammad Bin Salman Pakistan visit postponed

Pakistan: सऊदी के क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा रद्द, G20 में शामिल होने के लिए अब सीधे इंडोनेशिया जाएंगे

Sat, 12 Nov 2022 10:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

सऊदी के क्राउन प्रिंस के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है। वे 21 नवंबर को पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, अब क्राउन प्रिंस जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए सीधे इंडोनेशिया जाएंगे।

विज्ञापन
Saudi Arabia crown prince Muhammad Bin Salman Pakistan visit postponed
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

विस्तार

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद की पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा कथित तौर पर स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी साझा की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि सऊदी के राजकुमार की पाकिस्तान यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहां की मीडिया के मुताबिक, सऊदी के क्राउन प्रिंस के दौरे को रद्द करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है। वे 21 नवंबर को पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, अब क्राउन प्रिंस जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए सीधे इंडोनेशिया जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित था। इसी क्रम में हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सऊदी क्राउन प्रिंस की पाकिस्तान यात्रा की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा भी की थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने इस बीच जानाकारी दी है कि अब नई तारीखों को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि अगर, क्राउन प्रिंस की ये यात्रा अगर पूरी हो जाती तो वहां सरकार बदलने के बाद ये उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा होती।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सितंबर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर वार्ता की थी। उस समय उन्होंने क्राउन प्रिंस को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। जिसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि प्रिंस सलमान की यात्रा के दौरान सऊदी अरब यहां किसी बड़ी परियोजना शुरू करने का एलान करेगा। चर्चा यह भी है कि इस संभावित परियोजना में चीन, सऊदी अरब और पाकिस्तान तीनों की हिस्सेदारी होगी।


पर्यवेक्षकों के मुताबिक सऊदी अरब ने काफी पहले पाकिस्तान के ग्वादार में दस बिलियन डॉलर के निवेश के ऑयल रिफानरी बनाने की की इच्छा जताई थी। उस सिलसिले में कुछ बातचीत भी हुई थी। लेकिन पूर्व इमरान खान सरकार के कुछ फैसलों से सऊदी अरब नाराज हो गया। इसलिए ये परियोजना आगे नहीं बढ़ी। लेकिन अब उसकी फिर से इसमें दिलचस्पी जगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed