फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia considers cancelling Haj for first time in establishment of the Kingdom due to coronavirus cases

कोरोना की मार: रद्द हो सकती है इस साल की हज यात्रा, सऊदी अरब कर रहा विचार

Sat, 13 Jun 2020 02:31 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 13 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia considers cancelling Haj for first time in establishment of the Kingdom due to coronavirus cases
हज यात्रा

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस साल हज यात्रा रद्द की जा सकती है। सऊदी अरब के हज मंत्रालय और उमराह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि 1932 में किंगडम की स्थापना के बाद से पहली बार हज का सीजन रद्द करने पर सऊदी अरब के अधिकारी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मामले का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया गया है और विभिन्न परिदृश्यों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



इस साल जुलाई के आखिर में निर्धारित हज यात्रा दुनिया में होने वाली सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक है। इस यात्रा में दुनियाभर से 20 लाख लोग सऊदी अरब पहुंचते हैं। माना जा रहा है कि सऊदी अरब हज के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी कटौती पर भी विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली यह तीर्थयात्रा रियाद के लिए विदेशी राजस्व का एक प्रमुख स्रोत भी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हज और उमराह से शाही खजाने को हर साल 12 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होता है। 

मार्च में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, सऊदी अरब ने दुनियाभर के देशों से कहा कि वे अपनी हज योजनाएं रद्द करें और उमराह तीर्थयात्रा को स्थगित कर दें। वहीं, कुछ सऊदी अधिकारी इस साल की हज यात्रा को रद्द करने पर जोर दे रहे हैं। 

रॉयटर्स ने दो अधिकारियों के हवाले से कहा कि सऊदी अरब हज के लिए इस वर्ष तीर्थयात्रियों की एक निश्चित संख्या को अनुमति दे सकता है। इसके अलावा, बुजुर्गों के आने पर प्रतिबंध और अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच को बढ़ाने जैसे उपायों को भी सुझाया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, अधिकारियों को लगता है कि हज यात्रा के लिए प्रत्येक देश के तीर्थयात्रियों के नियमित कोटा का 20 प्रतिशत तक की अनुमति देना संभव हो सकता है।

वहीं, भारत की हज कमेटी ने घोषणा की कि हज 2020 होने की बहुत कम संभावना है। इसलिए जो लोग यात्रा रद्द होने को लेकर आवेदन नहीं करते हैं, उन्हें भी पूरा पैसा वापस किया जाएगा। बता दें कि, भारत से औसतन हर साल लगभग 2,00,000 लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।  


दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने अपने नागरिकों के हज यात्रा पर जाने पर रोक लगा दी है। उसने कहा है कि इस विषय पर सऊदी अधिकारियों द्वारा स्पष्टता नहीं दिए जाने के बाद उसने ये कदम उठाया है। इंडोनेशिया से हर साल 2,20,000 लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed