फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia and Canada diplomatic relations world news in hindi

Diplomatic Ties: सऊदी अरब-कनाडा के राजनयिक संबंध हुए बहाल, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक में बनी सहमति

Thu, 25 May 2023 02:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 02:50 AM IST
सार

कनाडा के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सऊदी अरब के साथ राजनयिक संबंधों को उसके पिछले स्तर पर बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Saudi Arabia and Canada diplomatic relations world news in hindi
Saudi-Arabia Canada - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब ने बुधवार को कनाडा के साथ राजनयिक संबंध बहाल कर दिए। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, रियाद के कार्यकर्ताओं के कारावास को लेकर पांच साल पहले दोनों देशों के बीच दरार पैदा हो गई थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया। इसकी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आपसी संबंधों को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया था फैसला
बयान में कहा गया है कि पिछले साल नवंबर में बैंकाक में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपीईसी) फोरम के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो के बीच हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। कनाडा के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सऊदी अरब के साथ राजनयिक संबंधों को उसके पिछले स्तर पर बहाल करने का निर्णय लिया गया है। दोनों देशों ने जीन-फिलिप लिंट्यू के रूप में सऊदी अरब में कनाडा के नए राजदूत की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


2018 में राजनयिक संबंधों में आई थी दरार
ओटावा में अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाने और कैद किए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग के बाद 2018 में सऊदी अरब के साथ कनाडा के संबंध खराब हो गए थे। अब आपसी सम्मान और सामान्य हितों के आधार पर राजनयिक संबंधों को बहाल करने की इच्छा व्यक्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed