{"_id":"5ea61c9f3913aa694109d78c","slug":"saudi-arab-scraps-death-sentence-for-minor-in-order-to-improve-human-rights-index","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में नाबालिगों को नहीं मिलेगी मौत की सजा, कैद या जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब में नाबालिगों को नहीं मिलेगी मौत की सजा, कैद या जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव
Mon, 27 Apr 2020 05:13 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में मौत (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों के लिए मौत और कोड़े मारने की सजा खत्म करने का आदेश दिया है। इन सजा को कैद और जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि किंग सलमान के बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की रणनीतियों के तहत ये बदलाव किए जा रहे हैं। वह देश में मानवाधिकार के खराब रिकॉर्ड को सुधारने की कवायद कर रहे हैं। इसे देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और विश्व स्तर पर सऊदी अरब की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के प्रयास माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी क्राउन प्रिंस सलमान ने सऊदी अरब में कई उदारवादी नीतियां अपनाई हैं। उन्होंने देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी, जिसे 2018 में सऊदी का एतिहासिक क्षण बताया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में दुनिया में सबसे अधिक मानवाधिकारों का हनन किया जाता है।
विज्ञापन