फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Satya nadela says, Data privacy should be seen as a human right

डाटा निजता को मानवाधिकार की तरह देखा जाना चाहिए: सत्या नडेला

Fri, 24 Jan 2020 04:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jan 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
Satya nadela says, Data privacy should be seen as a human right
सत्या नडेला(फाइल फोटो)

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने डाटा निजता का समर्थन किया है। गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सालाना शिखर सम्मेलन 2020 में नडेला ने कहा कि डाटा निजता को मानवाधिकार की तरह देखा जाना चाहिए, इसे सुरक्षित करने के साथ इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सहमति से बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा डाटा समाज की भलाई के लिए हो रहा है।

डब्ल्यूईएफ के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब के साथ वार्ता के दौरान नडेला ने सीईओ के वेतन और सभी तरह के भत्तों पर होने वाले वाद-विवाद का भी समर्थन किया।
विज्ञापन


उन्होंने निजता पर कहा कि डाटा की गरिमा महत्वपूर्ण है और अगले चरण का कार्य निजता के साथ ही यह भी नियंत्रित करना है कि डाटा का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। डाटा गरिमा बनाए रखने के लिए और कार्य किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि चार ऐसे परस्पर घटक हैं- तकनीक की तीव्रता के माध्यम से व्यापक आर्थिक विकास, सुनिश्चित करें कि यह आर्थिक विकास समावेशी है, प्रौद्योगिकी और इसके उपयोग में विश्वास  और एक स्थायी भविष्य के लिए प्रतिबद्धता जो आपस में जुड़े हुए हैं। इनके  जरिये इस दशक में पूरी दुनिया को मिलकर बहुत कुछ पाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed