{"_id":"6643299819a3bc26b107c499","slug":"sare-jahan-se-achha-hindustan-hamara-played-at-the-white-house-news-in-hindi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा', व्हाइट हाउस में बजाया गया भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा', व्हाइट हाउस में बजाया गया भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गीत
Tue, 14 May 2024 03:43 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 14 May 2024 03:43 PM IST
सार
इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी नेता अजय जैन भुतोरिया भी मौजूद थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बात की। भुतोरिया ने कहा कि व्हाइट हाउस के एएएनएचपीआई विरासत माह के उपलक्ष्य में रोज गार्डन में आयोजित किया गया समारोह एकदम अद्भुत था।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के व्हाइट हाउस में सोमवार को वार्षिक एशियाई अमेरिकी, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीपवासी (एएएनएचपीआई) विरासत माह का जश्न मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस समेत कई एशियाई और अमेरिकी वहां मौजूद थे। व्हाइट हाउस में इस खास उपलक्ष्य पर मरीन बैंड ने 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' गीत की धुन बजाई।
बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोहम्मद इकबाल ने इस गीत को लिखा था। सोमवार को व्हाइट हाउस में मौजूद भारतीय अमेरिकियों के अनुरोध पर मरीन बैंड ने इस देशभक्ति गीत की धुन को दो बार बजाया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस वार्षिक कार्यक्रम के लिए भारतीय अमेरिकियों को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।
कम्युनिटी नेता ने साझा किया अपना अनुभव
इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी नेता अजय जैन भुतोरिया भी मौजूद थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बात की। भुतोरिया ने कहा, "व्हाइट हाउस के एएएनएचपीआई विरासत माह के उपलक्ष्य में रोज गार्डन में आयोजित किया गया समारोह एकदम अद्भुत था। सबसे अच्छी बात यह रही कि जैसे ही मैं व्हाइट हाउस में गया संगीतकारों ने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गीत की धुन बजाकर मेरा स्वागत किया।"
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में दूसरी बार बजा भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गीत
एक साल से भी कम समय के भीतर व्हाइट हाउस में यह दूसरी बार भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गीत बजाया गया। आखिरी बार पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजाया गया था।
कैलिफोर्निया में रह रहे कम्युनिटी नेता भुतोरिया ने आगे कहा, "मुझे बेहद अच्छा लगा। व्हाइट हाउस में मेरे लिए यह गर्व का पल था। मैंने उनके साथ गाना शुरू किया और फिर मैंने उनसे इसे एक बार फिर से बजाने का अनुरोध किया। उन्होंने मेरा अनुरोध मान लिया और बताया कि वे इसे दूसरी बार बजा रहे हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी आए थे तो उन्होंने इसे बजाया था और उसके बाद आज फिर वे इसे बजा रहे हैं। यह बेहद मनोरम दृश्य है कि आज व्हाइट हाउस में ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गीत सुनने को मिला।" इस खास मौके पर वहां मौजूद अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने ड्रम बजाकर सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।