{"_id":"608a0e208ebc3eb9205a604c","slug":"samsung-heirs-to-pay-over-10-billion-dollars-donate-picasso-in-inheritance-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग परिवार विरासत कर से निपटने के लिए दुर्लभ कलाकृतियां दान करेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैमसंग परिवार विरासत कर से निपटने के लिए दुर्लभ कलाकृतियां दान करेगा
Thu, 29 Apr 2021 07:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:08 AM IST
सार
- ली को विरासत कर के रूप में 10.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना है
विज्ञापन
सैमसंग चेयरमैन ली कुन ही
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैमसंग का संस्थापक परिवार पिकासो और दालिस सहित हजारों दुर्लभ कलाकृतियों को दान करेगा और अरबों डॉलर चिकित्सा शोध के लिए देगा, ताकि पिछले साल चेयरमैन ली कुन ही के निधन के बाद भारी विरासत कर के भुगतान में मदद मिल सके।
विज्ञापन
सैमसंग ने बुधवार को कहा कि ली के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, और उन्हें विरासत कर के रूप में 10.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना है।
विज्ञापन
यह राशि दक्षिण कोरिया के पिछले साल कुल संपत्ति कर का तीन गुना है। ली परिवार ने अगले पांच वर्षों के दौरान छह किस्तों में इस धनराशि के भुगतान की योजना बनाई थी और इस महीने पहली किस्त चुका भी दी।
विज्ञापन
सैमसंग के कारोबार पर अपना नियंत्रण बढ़ाने के लिए ली परिवार को कर भुगतान करना जरूरी है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप पूरे समूह के गठन में बदलाव हो सकता है।
ऐसे में संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करने से भुगतान करने में आसानी होगी, क्योंकि दान की गई कलाकृतियों पर करों का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।