फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   samia suluhu hassan swears as first female president of tanzania

सामिया सुलुहू हसन : तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, हिजाब पहन हाथ में कुरान थामकर ली शपथ

Fri, 19 Mar 2021 04:56 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, दार-उस-सलाम।
पीटीआई, दार-उस-सलाम। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
samia suluhu hassan swears as first female president of tanzania
तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन। - फोटो : Instagram : @samiasuluhu

तंजानिया में शुक्रवार को एक महिला ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर दार-उस-सलाम में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। 

विज्ञापन


सामिया सुलुहू हसन (61) ने इतिहास रचते हुए तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी अफ्रीकी देश के मुख्य न्यायाधीश और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे भी इस मौके पर मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।

2025 तक बनी रहेंगी पद पर
तंजानिया के संविधान के अनुसार सुलुह हसन साल 2025 में होने वाले चुनाव तक देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहेंगी। मगुफुली फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। इसके बाद यह अफवाह फैल गई थी कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हो गई है। देश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यहां मई 2020 के बाद कोरोना के कोई नए मामले नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed