फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sam Pitroda SAID Rahul Gandhi's US trip aimed at promoting shared values of real democracy

US: राहुल की अमेरिकी यात्रा का पित्रोदा ने बताया मकसद, कहा- लोकतंत्र के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना उद्देश्य

Mon, 22 May 2023 12:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 12:29 PM IST
सार

पित्रोदा ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जाने का कार्यक्रम है, जहां वह भारतीय अमेरिकियों की दो बैठकों को संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sam Pitroda SAID Rahul Gandhi's US trip aimed at promoting shared values of real democracy
सैम पित्रोदा ने राहुल की अमेरिका यात्रा का उद्देश्य बताया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जून में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करने और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल की अमेरिका की यात्रा का मकसद ‘वास्तविक लोकतंत्र’ के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

यह है राहुल का तय कार्यक्रम

पित्रोदा ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जाने का कार्यक्रम है, जहां वह भारतीय अमेरिकियों की दो बैठकों को संबोधित कर सकते हैं। साथ ही संसद भवन में सांसदों और थिंक टैंक के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं वहीं, विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर सकते हैं। बता दें, इन कार्यक्रमों को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन

शिकागो में बोले पित्रोदा

गौरतलब है, पित्रोदा कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी में आयोजित एक कार्यक्रम को शिकागो में संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन समुदाय के नेता इफ्तिकार शेरिफ और ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए’ ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम यहां शिकायत करने नहीं आए

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अमेरिकी यात्रा के मकसद तथा एजेंडा के बारे में ब्योरा देते हुए पित्रोदा ने कहा कि हम यहां शिकायत करने के लिए नहीं आए हैं। हम यह साझा करने के लिए आए हैं कि भारत में क्या चल रहा है। भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को जमीनी हकीकत के बारे में बताएं।

किसी से मदद के लिए नहीं कह रहे

उन्होंने शिकागो में कांग्रेस समर्थकों के एक समूह से कहा कि हम किसी से आने और मदद करने के लिए नहीं कह रहे। हम समस्याओं से निपट सकते हैं। हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं कि किस चीज की जरूरत है।

यात्रा का मकसद संपर्क बनाना

उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद संपर्क बनाना, विभिन्न लोगों से बातचीत करना, संस्थाओं तथा मीडिया के साथ वार्ता करना है। इनमें भारतीय समुदाय भी शामिल है, जिनकी संख्या अमेरिका में तथा विदेशों में बढ़ रही है। इस दौरान वह विश्व भर में स्वतंत्रता, समावेश, स्थिरता, न्याय, शांति आदि पर केंद्रित वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed