फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar Australia Visit All Updates, Held talks on Ukraine, its repercussions in Indo-Pacific

Jaishankar Australia Visit: ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मिले विदेश मंत्री जयशंकर , इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 10 Oct 2022 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, कैनबरा
एएनआई, कैनबरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Oct 2022 08:57 AM IST
सार

ऑस्ट्रलिया दौरे पर चल रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने समकक्ष  पेनी वोंग से मुलाकात की।

विज्ञापन
S Jaishankar Australia Visit All Updates, Held talks on Ukraine, its repercussions in Indo-Pacific
विदेश मंत्री एस जयशंकर(फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑस्ट्रलिया दौरे पर चल रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने समकक्ष  पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद दोनों विदेशमंत्रियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में इसके नतीजों, क्वाड में प्रगति, जी-20 मुद्दों, हमारे त्रिपक्षीय, आईएईए से संबंधित कुछ चीजों और जलवायु वित्त सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा कीं। 

विज्ञापन


दोनों देश नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में विश्वास करते हैं: जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच हुई चर्चा इस तथ्य पर आधारित थी कि उदार लोकतंत्र के रूप में, हम दोनों नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में विश्वास करते हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय जल में नेविगेशन की स्वतंत्रता में, विकास कनेक्टिविटी और सभी की सुरक्षा के साथ-साथ देशों को संप्रभु बनाने में विश्वास करते हैं। 
विज्ञापन


जयशंकर ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया का आभार व्यक्त किया
जयशंकर ने कहा कि अगले साल जी20 के अध्यक्ष के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के विचार और हित बहुत महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित स्थलों को सजाकर भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने में भारत के साथ जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई ताकि यह देखा जा सके कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर क्षेत्र को कैसे आकार दे सकते हैं। मने बहुत सारे मुद्दों पर बात की - व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और हमारे बीच हुए कई समझौतों के बारे में। एक दूसरे के देश में राजनयिक पदचिह्न का विस्तार करना हमारे पारस्परिक हित में है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया और महावाणिज्य दूतावास खोलेंगे
भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के देशों में महावाणिज्य दूतावास (कंसुलेट्स) खोलने की उम्मीद कर रहे हैं। इस पर विदेश मंत्री जयशंकर और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग ने राजनयिक संबंधों का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की। ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में महावाणिज्य दूतावास खोलेगा। 

वोंग ने कहा, हम इस बात से सहमत हैं कि हमें अपने संबंधों को गहरा करना है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. जयशंकर और मैं इस बात पर सहमत हुए हैं कि हम एक-दूसरे के देशों में अपने राजनयिक पदचिन्हों (डिप्लोमेटिक फुटप्रिंट्स) का विस्तार करने के काम करना जारी रखेंगे। 


ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि हम अगले साल बेंगलुरु में एक महावाणिज्य दूतावास खोलने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के तीन महावाणिज्य दूतावास (मुंबई, चेन्नई और कोलकाता) हैं, जबकि भारत के ऑस्ट्रेलिया में चार (सिडनी, मेलबर्न, पर्थ और ब्रिस्बेन) महावाणिज्य दूतावास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed