फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russias Kyiv march: Huge military convoy seen in satellite images revealed by satellite images

रूस का कीव कूच: आर-पार की जंग के मूड में पुतिन, सैटेलाइट तस्वीरों में कीव के बाहर दिखा 64KM लंबा रूसी काफिला

Tue, 01 Mar 2022 09:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Mar 2022 09:14 AM IST
सार

अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है।

विज्ञापन
Russias Kyiv march: Huge military convoy seen in satellite images revealed by satellite images
कीव की ओर बढ़ रहा रूसी सेना का विशाल काफिला - फोटो : @ckoettl

विस्तार

यूक्रेन के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रूस ने संभवत: कीव पर बड़ा धावा बोलने की तैयारी कर ली है। रूसी सेना का विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है। कीव पहले ही कई रूसी हमलों को विफल कर चुका है। इसे देखते हुए लग रहा है कि रूस ने अब इस पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। यह काफिला उत्तरी कीव की ओर जा रहा है। 
विज्ञापन


रूसी सेना का काफिला एंटोनोव एयरपोर्ट के पास और राजधानी कीव से चंद किलोमीटर दूर रह गया है। यह लगातार आगे बढ़ रहा है, इसलिए इसके जल्द कीव पहुंचने का अनुमान है। कुछ सैन्य वाहनों में सैनिक तो कुछ में हथियार व गोलाबारूद हैं। उपग्रह की तस्वीरों में इवांकीव के उत्तर और उत्तर-पश्चिम में कई घरों और इमारतों को जलते देखा गया है। इन्हीं इलाकों की सड़कों से यह काफिला गुजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले में सेना के ट्रक, बख्तरबंद वाहन, टैंक व सैनिक शामिल हैं। एक दिन पहले रूसी सेना ने आम नागरिकों से कीव छोड़ने को भी कहा था। रूस-यूक्रेन के बीच छह दिनों से जंग जारी है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। रूसी मिसाइलों, प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए नो फ्लाई जोन पर विचार करने का वक्त आ गया है। 


रूस व यूक्रेन के बीच सोमवार को पहली बार सीधी बातचीत भी हुई, लेकिन वह बेनतीजा रही। रूस जहां यूक्रेन को हथियार डालने पर अडिग है वहीं, यूक्रेन रूसी फौज की वापसी पर। रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा अपनी परमाणु फौजों को तैयार रहने के निर्देश से भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed