{"_id":"622e8873b8fc4a41c51b89c4","slug":"russian-tank-blew-up-a-woman-who-went-out-to-take-her-mothers-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: मां की दवा लेने निकली महिला को रूसी टैंक ने उड़ाया, जन्मदिन से कुछ दिन पहले मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Russia War: मां की दवा लेने निकली महिला को रूसी टैंक ने उड़ाया, जन्मदिन से कुछ दिन पहले मौत
Mon, 14 Mar 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:42 AM IST
सार
31 साल की वैलेरिया यूएसएड (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) की कार्यकर्ता थीं। यूएसएड की प्रशासक सामंथा पावर ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रूसी हमले में मारी गई महिला...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीव में बर्बरता की हद पार करते हुए रूसी टैंकों ने उस यूक्रेनी महिला को उड़ा दिया, जो अपनी मां के लिए दवा लेने निकली थी। खास बात यह है कि हमलों के बावूजद लोगों की मदद के लिए वैलेरिया नामक इस सामाजिक कार्यकर्ता ने देश छोड़कर भागने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
31 साल की वैलेरिया यूएसएड (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) की कार्यकर्ता थीं। यूएसएड की प्रशासक सामंथा पावर ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सामंथा ने कहा, वैलेरिया की मौत की खबर देते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। वेलेरिया एक बेहतरीन यूएसएड नेता थीं, जो दुष्प्रचार से लड़ने और सामाजिक शांति के लिए काम कर रही थीं। उनकी 32वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फंसे लोगों की मदद के लिए कीव नहीं छोड़ा
वे यूक्रेनियों की मदद के लिए कीव में रुकी थीं। मां की दवा खत्म होने पर वे निकलीं। वैलेरिया कार से मां के साथ पश्चिमी बॉर्डर जा रही थीं। इसी दौरान गुजर रहे रूसी काफिले के एक टैंक ने उनपर हमला बोल दिया। इसमें वैलेरिया, उनकी मां और ड्राइवर की मौत हो गई।