Trump Oath Ceremony: पुतिन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई, अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद
Trump Oath Ceremony: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी और उनके प्रशासन में अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई। सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कॉल के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम ट्रंप और उनकी टीम के सदस्यों से इस तरह के बयान सुन रहे हैं कि वे रूस के साथ सीधे संपर्क बहाल करना चाहते हैं, जिन्हें बिना हमारी गलती के पिछली सरकार ने रोक दिया था।
पुतिन ने कहा, हम उनके इस तरह के बयान सुन रहे हैं कि उन्हें तीसरे विश्व युद्ध को रोकने के लिए सब कुछ करना चाहिए। हम निश्चित रूप से ऐसे दृष्टिकोण का स्वागत करते हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर उनको बधाई देते हैं।
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मॉस्को, यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह केवल एक अस्थायी युद्धविराम नहीं होना चाहिए, बल्कि एक स्थायी शांति होनी चाहिए और इसमें रूस के हितों का ध्यान रका जाना चाहिए। गौरतलब है कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने से पहले कई मौकों पर यह बात कह चुके हैं कि वह शपथ लेते ही चौबीस घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवा सकते हैं।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.